भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 के सुपर 4 के आखिरी मुकाबले में भारत ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की। इस जीत के जश्न में भारतीय क्रिकेटरों के बीच हुई एक मजेदार बातचीत का वीडियो वायरल हो गया।
रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह और जितेश शर्मा के बीच जीत के बाद हल्की-फुल्की नोक-झोंक हुई। रिंकू ने अर्शदीप पर मजेदार तंज किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
वीडियो में रिंकू ने अर्शदीप से पूछा, सुपर ओवर में अर्शदीप ने दो विकेट लिए, किसने लिए जी?
इस पर जितेश और अर्शदीप ने तुरंत प्रतिक्रिया दी, पागल वागल हो गया है क्या?
रिंकू ने हंसते हुए कहा, पुछना तो पड़ेगा न?
अर्शदीप ने फिर कहा, ये क्या बोले जा रहा है?
रिंकू ने स्टाइल से जवाब दिया, गुस्सा हो गया यार...नहीं यार तू गुस्सा हो गया यार।
जितेश और अर्शदीप ने रिंकू से कहा, चल निकल यहां से। फिर तीनों हंसने लगे।
यह मजाकिया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।
दरअसल, शादाब जकाती नाम के एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर के कुछ इसी प्रकार के वीडियो हाल ही में वायरल हुए थे। रिंकू सिंह भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश कर रहे थे।
इस वीडियो को अब तक लाखों फैंस लाइक कर चुके हैं। फाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी हल्का दिखाई दिया।
अर्शदीप सिंह को श्रीलंका के खिलाफ मैच में शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने पहले दो ओवरों में 26 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। लेकिन उन्होंने फिर वापसी की और तीसरे ओवर में कमिंदु मेंडिस को आउट किया। अपने अंतिम ओवर में उन्होंने सिर्फ 11 रन दिए।
सुपर ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्शदीप को गेंद सौंपी। उन्होंने कुसल परेरा और दासुन शनाका को आउट कर सिर्फ दो रन बनाने दिए। भारत ने तीन रन बनाकर सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर मैच जीत लिया।
अब भारत का सामना फाइनल में पाकिस्तान से होगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। भारत इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को पहले ही दो बार हरा चुका है।
Rinku Singh: Super Over me Arshdeep ne 2 wickets liye ji… kisne liye ji 😂😂 🔥#AsiaCup #INDvsSL #AsiaCup2023 pic.twitter.com/3IStIWSxwL
— Ajay Yadav (@AjayYad05355174) September 27, 2025
मां ने बच्चे को दवा पिलाने के लिए चली ऐसी चाल, इंसानियत से उठा भरोसा!
चिप से जहाज तक, भारत को आत्मनिर्भर बनाने का PM मोदी का संकल्प!
किसी को नहीं रोकेंगे : पाकिस्तान फिर करेगा शर्मनाक हरकत!
महा सप्तमी: मां कालरात्रि की पूजा विधि, मंत्र, भोग और कथा
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को आतंक पर खरी-खरी सुनाने वालीं ये भारतीय अधिकारी कौन हैं?
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को आइना, जानिए कौन हैं पेटल गहलोत
करूर रैली में भगदड़: 31 की मौत, शोक में डूबा तमिलनाडु
UNGA में भारत की बेटी ने खोली पाकिस्तान की पोल, लादेन का ज़िक्र कर शहबाज शरीफ को किया बेनकाब
UNSC में भारत को बड़ी भूमिका: चीन और रूस का चौंकाने वाला समर्थन
IND vs PAK: वसीम अकरम का वार - इस रणनीति से पाकिस्तान मारेगा बाज़ी, भारत फेवरेट पर एक इनिंग गेम चेंजर!