भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। भारतीय डिप्लोमेट पेटल गहलोत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब किया।
33 वर्षीय पेटल गहलोत एक आईएफएस अधिकारी हैं। उन्होंने 2015 में इंडियन फॉरेन सर्विस ज्वाइन किया था। वर्तमान में, वह संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी हैं। इससे पहले, उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय के यूरोप वेस्ट डिवीजन, पेरिस और सैन फ्रांसिस्को के भारतीय मिशनों में अंडर सेक्रेटरी के तौर पर काम किया है।
पेटल को गिटार बजाने और गाने का शौक है। वह अक्सर अपने इस शौक को सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। तस्वीरों से पता चलता है कि उन्हें प्रकृति से भी गहरा लगाव है। वह अपनी टीम के साथ दोस्ताना संबंध रखती हैं और उन्हें अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानती हैं।
पेटल की खासियत यह है कि वह डिप्लोमेसी को व्यक्तिगत स्पर्श देती हैं। बैठकों के दौरान वे शांत दिखाई देती हैं और अन्य देशों के डिप्लोमेट्स के साथ सहजता से घुलमिल जाती हैं।
पेटल गहलोत ने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद, उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में एमए की डिग्री हासिल की है।
संयुक्त राष्ट्र में पेटल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण का जवाब देते हुए कहा, महोदय, इस सभा ने आज सुबह एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का वही पुराना आतंक का राग सुना। उस आतंकवाद का महिमामंडन किया गया, जो उसकी विदेश नीति के केंद्र में रहा है।
उन्होंने आगे कहा, यह वही पाकिस्तान है जिसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 25 अप्रैल 2025 को रेजिस्टेंस फ्रंट का बचाव किया था। पाकिस्तान समर्थित इस आतंकी संगठन ने पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों का कत्लेआम किया। पाकिस्तान का आतंकवाद को पालने-पोसने और बढ़ाने का लंबा इतिहास रहा है, फिर भी उसे कोई शर्म नहीं है।
उन्होंने याद दिलाया कि पाकिस्तान ने दशकों तक ओसामा बिन लादेन को पनाह दी और खुद को आतंक के खिलाफ अहम साझेदार के तौर पर पेश करता रहा। पेटल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत किसी भी आतंकवादी घटना को ना कभी सहा है, ना कभी सहेगा। अगर आगे भी किसी ने ऐसी हिमाकत की तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा और भारत पहले भी ऐसा करता रहा है।
The feeling of confusion, of being torn and of wanting everything and just one thing at the same time, encapsulated in this song from 12 years ago.
— Petal Gahlot (@petal_gahlot) May 5, 2025
A cover of ‘Kabira’ from Yeh Jawaani Hai Deewani pic.twitter.com/ASs7usWki2
BSNL 4G: अब पूरे भारत में दौड़ेगा, लॉन्च के साथ पाएं शानदार फायदे!
UNGA में भारत की बेटी ने खोली पाकिस्तान की पोल, लादेन का ज़िक्र कर शहबाज शरीफ को किया बेनकाब
क्रीज़ से बाहर होकर भी शनाका क्यों बचे रनआउट से? जानिए डेड बॉल का पेच!
जयशंकर ने BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में वैश्विक सुधारों पर ज़ोर दिया
NTPC ने सरकार को सौंपा 3248 करोड़ का अंतिम लाभांश, क्या सोमवार को उछाल मारेगा शेयर?
अंपायर ने दिया आउट, फिर भी बचे शनाका! सुपर ओवर में ICC के नियम से जबर्दस्त ड्रामा
पाकिस्तान वापस जाओ : संयुक्त राष्ट्र में मोहम्मद यूनुस के खिलाफ फूटा गुस्सा
करूर में विजय की रैली में भगदड़: 31 की मौत, सवालों के घेरे में आयोजन!
सीमा पार आतंकवाद पर सवाल से बौखलाए शहबाज शरीफ, देने लगे अनाप-शनाप जवाब
थलपति विजय: कौन हैं, कब बनी पार्टी, क्यों हैं विवादों में?