पाकिस्तान वापस जाओ : संयुक्त राष्ट्र में मोहम्मद यूनुस के खिलाफ फूटा गुस्सा
News Image

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस को शुक्रवार को अमेरिका में विरोध का सामना करना पड़ा। यूएन महासभा के चौथे दिन अपने संबोधन के लिए पहुंचे यूनुस के विरोध में यूएन के बाहर जमकर नारे लगे।

दरअसल, प्रदर्शनकारी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए और युनुस गो बैक तथा युनुस पाकिस्तान जाओ के नारे लगाए। इसके साथ ही विरोध कर रहे लोगों ने नोबल पुरस्कार विजेता पर पक्षपात तथा खराब शासन का भी आरोप लगाया। इस प्रकरण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

बांग्लादेश में 2024 में हुए जेन जी आंदोलन के दौरान शेख हसीना की 15 साल से चली आ रही सत्ता को उखाड़ फेंका गया। इसके बाद पड़ोसी मुल्क में नई अंतरिम सरकार का गठन किया गया, जिसके मुखिया मोहम्मद यूनुस बनें। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ यूनुस ने यूएन में दूसरा भाषण दिया।

प्रदर्शनकारियों ने मोहम्मद यूनुस पर पक्षपात और खराब शासन का आरोप लगाया है। इसके अलावा आरोप है कि उनकी सरकार अल्पसंख्यकों, खासकर के हिंदुओं पर हमलों की अनुमति दे देती है। कुछ लोग इस हिंसा को बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान मोहम्मद यूनुस ने कहा कि पिछले साल इस प्रतिष्ठित सभा में मैंने आपसे एक ऐसे देश की बात की थी जिसने हाल के दिनों में एक आंदलोन को देखा था। मैंने आपके साथ परिवर्तन की हमारी आकंक्षाओं को साझा किया। आज मैं आपको यहां बताने के लिए खड़ा हूं कि हम अब काफी आगे निकल चुके हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

तमिलनाडु: विजय की रैली में भगदड़, 29 लोगों की मौत!

Story 1

क्या प्रकाश राज को घुसपैठिए प्यारे? भारत में 2 करोड़ बाह्य , सरकार के अरबों खर्च!

Story 1

बरेली बवाल पर सीएम योगी का कड़ा रुख: मौलाना भूल गए किसकी है सत्ता, अब न नाकाबंदी, न कर्फ्यू, ऐसा सबक सिखाएंगे कि पीढ़ी दंगा भूल जाएगी

Story 1

BSNL 4G: अब पूरे भारत में दौड़ेगा, लॉन्च के साथ पाएं शानदार फायदे!

Story 1

तलाक विवाद पर धनश्री वर्मा का खुलासा: एलिमनी पर कही ये बड़ी बात

Story 1

उपद्रवियों को 7 पीढ़ियां याद रखेंगी, मौलाना भूल गए थे किसका शासन है: सीएम योगी

Story 1

पीएम मोदी का झारसुगुड़ा दौरा: 60,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

Story 1

पाकिस्तान के हाथ मिलाने से इनकार पर आगा ने निकाली भड़ास, कहा - क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं!

Story 1

पाकिस्तान वापस जाओ : शेख हसीना समर्थकों ने यूएन के बाहर मोहम्मद यूनुस का किया विरोध

Story 1

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को आइना, जानिए कौन हैं पेटल गहलोत