उत्तर प्रदेश की राजनीति में उबाल है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिलों में आई लव मोहम्मद को लेकर विवाद चल रहा है। कानपुर से शुरू हुआ यह विवाद बरेली में और तेज हो गया। बरेली में जुमे की नमाज के बाद आई लव मोहम्मद के समर्थन में जुलूस निकाला गया, जिसके बाद हंगामा हुआ।
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली विवाद पर एक बयान दिया, जिसने विवाद को और भड़का दिया। उन्होंने कहा कि मौलाना भूल गए हैं कि उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार है। उन्होंने धमकी दी थी कि शहर जाम कर देंगे। हमने कहा, न तो जाम होगा, न कर्फ्यू लगेगा। ऐसा सबक सिखाएंगे कि आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी और दंगा करने से पहले दो बार सोचेंगी।
मुख्यमंत्री योगी ने यह बयान लखनऊ में विकसित उत्तर प्रदेश विजन 2047 के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह के बयान दिए हैं। योगी के इन बयानों से राइट विंग के एजेंडे को मजबूती मिली है और पार्टी को राजनीतिक लाभ हुआ है।
योगी आदित्यनाथ के हिंदू-मुसलमान पर दिए गए कुछ बयान:
जुलाई में कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने कहा था कि मुहर्रम के लिए सरकार ने कुछ नियम बनाए थे, जैसे ताजिये की लंबाई सीमित करने का आदेश था। कुछ लोगों ने जानबूझकर नियम तोड़ा और रास्ते जाम करने की कोशिश की। पुलिस को बल प्रयोग करने का आदेश दिया गया, क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं मानते।
एक अन्य बयान में उन्होंने कहा था, अगर वे एक मारेंगे, तो हम दस मारेंगे। उनके समर्थकों में जोश बढ़ा, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाला बताया।
योगी ने एक बार कहा था कि राम का नाम लेने वालों को डरने की जरूरत नहीं, जो हिंदू वोट बैंक को मजबूत करने की दिशा में माना गया।
एक बयान में उन्होंने 80 बनाम 20 की लड़ाई की बात कही, जिससे समाज में मतभेद और ध्रुवीकरण बढ़ा।
ऐसे बयानों का यूपी की राजनीति पर असर:
योगी आदित्यनाथ के इस तरह के बयान उत्तर प्रदेश की राजनीति के माहौल और चुनावी रणनीति को प्रभावित करते हैं।
*बरेली में मौलाना भूल गया कि शासन किसका है...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 27, 2025
ऐसा सबक सिखाएंगे कि आने वाली पीढ़ी दंगा करना भूल जाएगी... pic.twitter.com/jxVA9vNLw8
अभिनेता विजय की रैली में भगदड़: 36 की मौत, अनुमति थी 10 हजार की, पहुंचे 1.20 लाख लोग
क्या आपके सुझाव लिखेंगे उत्तर प्रदेश का भविष्य?
तेज प्रताप का तेजस्वी पर वार: कहा - जयचंद क्यों गायब कर रहे माता-पिता की तस्वीर?
UN में भारत ने शाहबाज़ शरीफ़ को आईना दिखाया, आतंकवाद पर घेरा
मैडम जी ने ठोकी कार, फिर कैब वाले को मारने दौड़ी! सड़क पर जमकर हुआ कलेश
जिस जोधपुर जेल में सोनम वांगचुक कैद, वहां 2010 में कैदी ने की थी जेलर की हत्या!
ऑपरेशन करते समय गिरी छत! बिहार के अस्पताल में जान बचाने वालों की जान खतरे में!
ना-ना करते हुए भी तीसरी बार भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, 41 साल बाद एशिया कप फाइनल में टक्कर!
डोंगरगढ़ में नवरात्रि के बीच विवाद: राजकुमार ने ट्रस्ट पर अनदेखी का आरोप लगाया
किसी को नहीं रोकेंगे : पाकिस्तान फिर करेगा शर्मनाक हरकत!