तेज प्रताप का तेजस्वी पर वार: कहा - जयचंद क्यों गायब कर रहे माता-पिता की तस्वीर?
News Image

जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को जयचंद बताकर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।

शनिवार को मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप ने तेजस्वी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पोस्टरों से लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की तस्वीरें क्यों हटाई जा रही हैं।

तेज प्रताप ने कहा, तेजस्वी यादव की होर्डिंग भी लगी है, उनमें माता-पिता की तस्वीरें भी नहीं हैं। जाकर जयचंद से पूछो।

दरअसल, पत्रकारों ने तेज प्रताप से उनकी पार्टी के पोस्टरों में लालू यादव की तस्वीर न होने के बारे में सवाल किया था।

जवाब में तेज प्रताप ने कहा, मेरे माता-पिता एक अलग राजनीतिक दल से हैं। मैं अपनी पार्टी के पोस्टरों पर उनकी तस्वीरें कैसे लगा सकता हूं? वे आरजेडी में हैं। यह मेरी पार्टी के संविधान के अनुरूप नहीं है। पार्टी के नेताओं की तस्वीरें लगी है।

उन्होंने आगे कहा कि वे अपने माता-पिता का सम्मान करते हैं और वे उनके दिल में हैं। उन्होंने जोर दिया कि आज होर्डिंग पर तस्वीर लग सकती है और कल हट सकती है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी होर्डिंग से भी माता-पिता की तस्वीरें गायब हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सोनम वांगचुक पर लद्दाख डीजीपी का सनसनीखेज खुलासा: पाकिस्तानी कनेक्शन और विदेशी फंडिंग की जांच शुरू

Story 1

दिल में काबा, आँखों में मदीना : दुर्गा पंडाल में TMC नेता के गाने पर ममता की ताली, BJP का निशाना

Story 1

दुर्गा पंडाल में मेरे दिल में काबा... गाने पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी की ताली पर बीजेपी का हमला

Story 1

बाघ का शिकार बना जंगली सूअर, फिर आया मगरमच्छ, देखिए चौंकाने वाला मंजर!

Story 1

उत्तराखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कुछ इलाकों में गर्मी से बुरा हाल

Story 1

ट्रंप और मेलानिया की हेलीकॉप्टर में तीखी बहस, रिश्तों पर फिर सवाल!

Story 1

ICC के इस नियम ने सूर्यकुमार यादव सहित भारतीय टीम को किया हैरान, सुपर ओवर में दिखा भरपूर रोमांच!

Story 1

चिप से शिप तक: ओडिशा में गरजे पीएम मोदी, कांग्रेस को बताया लूटने का सिस्टम

Story 1

तमिलनाडु में विजय की रैली में भगदड़, 10 की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

Story 1

मैडम जी ने ठोकी कार, फिर कैब वाले को मारने दौड़ी! सड़क पर जमकर हुआ कलेश