तमिलनाडु के करूर में शनिवार को अभिनेता से नेता बने विजय की रैली में भगदड़ मच गई। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, विजय की रैली में भारी भीड़ जुटी थी। भगदड़ उस समय मची जब लोग अभिनेता को नजदीक से देखने और उनसे मिलने के लिए बेताब थे।
भगदड़ से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विजय एक बड़े मंच से लोगों को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अभिनेता कार्यकर्ताओं को पानी की बोतलें बांटते हुए और एक गायब हुई बच्ची को ढूंढने में मदद मांगते हुए भी दिख रहे हैं।
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पूर्व मंत्री वी. सेंथिलबालाजी, स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यन और जिला कलेक्टर से भी संपर्क किया है और उन्हें जरूरी दिशानिर्देश दिए हैं।
स्टालिन ने त्रिची जिले के मंत्री अनविल महेश को भी युद्धस्तर पर सहायता उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। उन्होंने एडीजीपी से भी बात की है ताकि स्थिति को जल्द से जल्द सुधारा जा सके।
मुख्यमंत्री ने लोगों से पुलिस-प्रशासन और डॉक्टरों की मदद करने की अपील की है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 20 तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
मामले की जांच जारी है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
#WATCH | Tamil Nadu: A large number of people attended the campaign of TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) chief and actor Vijay in Karur
— ANI (@ANI) September 27, 2025
A stampede-like situation reportedly occurred here. Several people fainted and were taken to a nearby hospital. More details are awaited.… pic.twitter.com/4f2Gyrp0v5
नशे में धुत कार ड्राइवर ने स्कूटी सवार को उड़ाया, गाड़ी पलटी!
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को आतंक पर खरी-खरी सुनाने वालीं ये भारतीय अधिकारी कौन हैं?
अभिनेता विजय की रैली में भगदड़, 29 की मौत, मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को लगाया घायलों की निगरानी में
ट्रंप का ऐलान: गाजा युद्ध समाप्ति समझौते के करीब, जल्द मिलेगी खुशखबरी!
अब हर गांव में आएगा 4G नेटवर्क! 37,000 करोड़ के 97,500 नए टावर लॉन्च
हमारी जुबान पक्की. हम जो कहते हैं वो करेंगे : तेजस्वी का बड़ा ऐलान
नेशनल अवॉर्ड: शाहरुख खान खुद को रोक नहीं पाए, 4 साल की त्रिशा के साथ दिया पोज, वीडियो वायरल
करूर रैली में भगदड़: 36 की मौत, विजय ने की एम्बुलेंस के लिए गुहार
UNSC में भारत को बड़ी भूमिका: चीन और रूस का चौंकाने वाला समर्थन
मुंबई के पास पहाड़ गायब! महादेव मंदिर खतरे में, खनन माफिया का तांडव