उत्तराखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कुछ इलाकों में गर्मी से बुरा हाल
News Image

देश में मौसम का मिजाज अजीबोगरीब बना हुआ है। कहीं तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है तो कहीं भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है।

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई हो चुकी है और तेज गर्मी का दौर फिर से लौट आया है। 27 सितंबर को राजधानी में मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली से मानसून 24 सितंबर को वापस लौट चुका है। अन्य राज्यों से भी मानसून की विदाई का दौर जारी है।

ओडिशा में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में 26 से 30 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत राज्य के ज्यादातर हिस्से गर्मी और उमस से परेशान हैं। फिलहाल इस गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

उत्तर पश्चिम भारत में मानसून फिर से असर दिखाएगा। 27, 28, 29 और 30 सितंबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में कई जगहों पर हल्की तो कहीं पर भारी बारिश का अलर्ट जारी है। इस दौरान आंधी और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

27-30 सितंबर तक मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, सिक्किम और विदर्भ के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को आइना, जानिए कौन हैं पेटल गहलोत

Story 1

विजय रैली में भगदड़: दम घुटने से हांफते लोग, 20 की मौत

Story 1

बिहार में किसकी सरकार? सर्वे ने बढ़ाई सियासी गर्मी!

Story 1

राहुल चाहर ने रचा इतिहास: 166 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, बने वर्ल्ड क्रिकेट के पहले खिलाड़ी!

Story 1

बिहार AEDO भर्ती: एक पद, एक लाख दावेदार - रिकॉर्ड तोड़ आवेदन, फिर भी छात्र परेशान!

Story 1

ना-ना करते हुए भी तीसरी बार भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, 41 साल बाद एशिया कप फाइनल में टक्कर!

Story 1

ट्रेन में सीट पाने के लिए ऐसा जुगाड़, देखकर चकरा जाएगा दिमाग!

Story 1

मौलाना भूल गया कि सत्ता किसकी है : बरेली बवाल पर CM योगी का कड़ा संदेश, ऐसा सबक सिखाया कि...

Story 1

किसी को नहीं रोकेंगे : पाकिस्तान फिर करेगा शर्मनाक हरकत!

Story 1

दुर्गा पंडाल में मेरे दिल में काबा... गाने पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी की ताली पर बीजेपी का हमला