कोमोडो ड्रैगन ने जिंदा निगली बकरी, वीडियो देख लोग बोले - ये तो एनाकोंडा का भी बाप निकला!
News Image

धरती पर कई भयानक जीव हैं, जिनकी हरकते डायनासोर की याद दिलाती हैं। एनाकोंडा, मगरमच्छ और कोमोडो ड्रैगन भी डायनासोर से कम नहीं हैं। ये बड़े से बड़े जानवर का शिकार कर सकते हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई है। इस वीडियो में एक कोमोडो ड्रैगन भूख मिटाने के लिए एक बकरी को जिंदा ही निगलता हुआ नजर आता है।

वीडियो में एक डरी-सहमी बकरी जमीन पर बैठी है, तभी वहां एक विशाल कोमोडो ड्रैगन आता है। उसका लंबा और ताकतवर शरीर किसी दैत्य जैसा दिखता है। कुछ ही सेकंड में वो बकरी पर हमला करता है और उसे जिंदा ही निगल जाता है। बकरी के बचने का कोई चांस नहीं होता।

करीब एक मिनट के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया गया है।

इस वीडियो को अब तक 83 हजार से भी ज़्यादा बार देखा जा चुका है, और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, यह कोमोडो ड्रैगन है। कोई AI वीडियो नहीं है। राजस्थान के कई इलाकों में पाया जाता है। छोटे बछड़े को निगलने की शक्ति होती है और इसकी लार तेजाब का काम करती है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, यह तो बहुत खतरनाक है, 30 सेकंड भी नहीं लगा। जीते जी निगल गया।

एक और यूजर ने लिखा, ये कोमोडो ड्रैगन है। दुनिया की सबसे बड़ी घातक और खतरनाक छिपकली, जो इंडोनेशिया द्वीपों में पाया जाता है। ये अपने शिकार को पूरा निगल जाता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रोमांचक सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराया, निसंका का शतक बेकार

Story 1

दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी! दो नई स्पेशल ट्रेनें

Story 1

बरेली हिंसा पर सीएम योगी का कड़ा रुख: मौलाना भूल गया था प्रदेश में किसकी सत्ता है, ऐसा सबक सिखाया

Story 1

मौलाना तो जेल गया... 2000 दंगाई कहां? I LOVE मोहम्मद के नाम पर दंगे का विश्लेषण

Story 1

क्रीज़ से बाहर होकर भी शनाका क्यों बचे रनआउट से? जानिए डेड बॉल का पेच!

Story 1

बरेली में हिंसा कैसे भड़की? डीएम अविनाश सिंह ने बताई पूरी कहानी

Story 1

तमिलनाडु में विजय की रैली में भगदड़, 10 की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

Story 1

तेज प्रताप के पोस्टर से गायब लालू-राबड़ी, आखिर क्यों?

Story 1

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की बोलती बंद करने वाली पेटल गहलोत: दिल्ली यूनिवर्सिटी से गिटार बजाने वाली अफसर!

Story 1

BSNL 4G: अब पूरे भारत में दौड़ेगा, लॉन्च के साथ पाएं शानदार फायदे!