दुबई में एशिया कप 2025 के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया, जो सुपर ओवर में जाकर समाप्त हुआ।
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए, जो उनका सर्वोच्च स्कोर रहा।
श्रीलंका ने भी निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर इस स्कोर की बराबरी कर ली, जिससे मैच टाई हो गया।
सुपर ओवर में भारत ने पहली ही गेंद पर जीत हासिल कर ली।
सुपर ओवर भी नाटकीय रहा। अर्शदीप सिंह ने पहली गेंद पर कुसल परेरा को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया।
तीसरी गेंद पर दासुन शनाका रन आउट हो गए, लेकिन थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया, क्योंकि अर्शदीप सिंह ने कैच आउट की अपील की थी और अंपायर ने उन्हें आउट करार भी दे दिया था, लेकिन शनाका ने तुरंत रिव्यू ले लिया।
इस फैसले पर टीम इंडिया और मैदानी अंपायरों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।
हालांकि, श्रीलंका को इसका फायदा नहीं हुआ, क्योंकि चौथी ही गेंद पर अर्शदीप ने शनाका को जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया।
मैच में भारतीय टीम की फील्डिंग खराब रही। अच्छी फील्डिंग होती तो मैच सुपर ओवर तक नहीं जाता।
आखिरी ओवर में भारतीय फील्डरों ने तीन गलतियां कीं, जिसका उन्हें नुकसान हुआ।
203 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका को पहले ही ओवर में कुसल मेंडिस के रूप में झटका लगा, जो खाता खोले बिना हार्दिक पंड्या का शिकार बने।
इसके बाद कुसल परेरा और पथुम निसांका ने मिलकर श्रीलंका को अच्छी साझेदारी दिलाई।
कुसल परेरा ने 32 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए।
श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलंका 4 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने।
कमिंदु मेंडिस ने 7 गेंद में 3 रन बनाए।
पथुम निसांका ने 58 गेंद में 107 रन बनाए।
दासुन शनाका 22 और जनिथ 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत के लिए हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, हर्षित, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिया।
पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
हालांकि, गिल 4 रन बनाकर तीक्षणा का शिकार बन गए।
कप्तान सूर्यकुमार यादव भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 12 रन ही बना सके।
अभिषेक शर्मा ने 31 गेंद में 61 रन बनाए और असलंका के शिकार बने।
संजू सैमसन ने 23 गेंद में 39 रन बनाए।
हार्दिक पंड्या 3 गेंद में 2 रन बना सके।
अक्षर पटेल ने 21 और तिलक वर्मा ने 49 रन की पारी खेली।
श्रीलंका की ओर से महीश तीक्षणा, दुश्मंता चमीरा, वानिंदु हसरंगा, दासून शनाका और चरित असलंका ने एक-एक विकेट लिया।
A Super fight and A Super Win!
— BCCI (@BCCI) September 26, 2025
Updates ▶️ https://t.co/xmvjWCaN8L#TeamIndia | #AsiaCup2025 | #Super4 | #INDvSL pic.twitter.com/J0VAgHsVUl
यूएन में भारत का पाकिस्तान पर करारा वार, हमले के बाद गिड़गिड़ा रहा था पाकिस्तान!
थलपति विजय की रैली में भगदड़, 31 की मौत, मची चीख-पुकार
दिल में काबा, आँखों में मदीना : दुर्गा पंडाल में TMC नेता के गाने पर ममता की ताली, BJP का निशाना
तलाक विवाद पर धनश्री वर्मा का खुलासा: एलिमनी पर कही ये बड़ी बात
नेपाल हिंसा के बाद पहली बार सामने आए केपी ओली, किए चौंकाने वाले खुलासे
बस्तर दशहरा 2025: 600 साल पुरानी परंपरा, मां दंतेश्वरी को शाही निमंत्रण
सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को गले लगाकर जताया दुख, पिता की मौत पर संवेदना
धोनी के सामने कपिल देव ने रोहित को रिबन काटने को कहा, रोहित के संस्कार छा गए!
सोनम वांगचुक का पाकिस्तान से संबंध? लद्दाख DGP का सनसनीखेज खुलासा
हारिस रऊफ पर कार्रवाई से पाकिस्तान में उबाल, एशिया कप फाइनल के बहिष्कार की धमकी!