गुजरात में रहने वाली एक फ्रांसीसी महिला ने अहमदाबाद को दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर बताया है। एक साल पहले फ्रांस से गुजरात आई इस महिला का कहना है कि अब वो यहीं की होकर रह गई हैं।
महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर अहमदाबाद की खासियत बताई है। इस पोस्ट में उन्होंने शहर को सबसे सुरक्षित बताया है। ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है।
अहमदाबाद शहर की तारीफ करने वाली इस महिला का नाम जूलिया है। उन्होंने @juliachaigneau नाम के हैंडल से पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में, उन्होंने भारत और गुजरात के अहमदाबाद में रहने के दौरान अपने अनुभव साझा किए।
जूलिया ने अपने पोस्ट में लिखा, मैं एक साल अहमदाबाद, गुजरात (भारत) में रही और सच कहूं तो मुझे इससे ज़्यादा सुरक्षित कभी महसूस नहीं हुआ। एक महिला होने के नाते, सुरक्षा हमेशा मेरे दिमाग में रहती है। इसलिए जब मैं पहली बार भारत आई, तो मेरे कई दोस्त मेरे बारे में चिंतित थे। लेकिन एक शराबबंदी वाले राज्य में रहने से मेरा नजरिया बदल गया।
उन्होंने आगे लिखा, इसने मुझे यह समझने में मदद की कि शहर के स्तर पर कुछ खास चुनाव किसी जगह की सुरक्षा को कैसे प्रभावित कर सकते हैं। मैं भाग्यशाली थी कि यहां मुझे एक ऐसा समुदाय मिला, जहां भारतीय और विदेशी दोनों एक साथ रहते थे, यह सुरक्षित भी लगा और मुझे यहां गर्मजोशी भरे स्वागत का भी एहसास हुआ।
जूलिया ने स्पष्ट किया कि भारत का हर शहर सुरक्षित नहीं है। हर शहर और हर राज्य अलग है, लेकिन उनके अनुभव से अहमदाबाद में रहना वाकई बहुत अच्छा रहा है।
इस पोस्ट को कई लोगों ने पसंद किया है और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, शहर के बारे में अपना अनुभव बताने के लिए आपका शुक्रिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि अहमदाबाद महिलाओं के लिए अच्छा शहर है। उन्होंने लिखा, 15 साल से ज्यादा समय से यहां रहने के बाद भी कभी कैब करने से पहले या रात 2 बजे बाहर घूमने से पहले सोचना नहीं पड़ता है।
I lived in Ahmedabad, Gujarat (India) for a year and honestly, I never felt safer.
— Julia Chaigneau (@juliachaigneau) September 8, 2025
As a woman, safety is always on my mind. So when I first moved to India, many of my friends worried about me. But living in a dry state changed my perspective. It made me see how certain choices… pic.twitter.com/u2lRDtEkqs
क्या संजू सैमसन को भारत की प्लेइंग-11 में मिलेगा मौका? सूर्यकुमार यादव ने दिया जवाब
₹810 का खाना ₹1,473 में: स्विगी पर दाम को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा
क्या हुआ रोहित शर्मा को? अस्पताल में भर्ती, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता!
इजराइल का अप्रत्याशित हमला: दोहा में दागी मिसाइलें, हमास नेताओं को निशाना बनाया!
झटका मीट खाइए, NDA उम्मीदवार को वोट दीजिए : गिरिराज सिंह के बयान पर सोशल मीडिया पर मचे चटखारे
रेस्टोरेंट से महंगा स्विगी! कोयंबटूर में व्यक्ति को देना पड़ा 81% ज्यादा दाम
एशिया कप 2025 का आगाज: पुराने रिकॉर्ड्स पर एक नजर
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में रूस बनेगा पार्टनर देश!
हमास के साथ शांति वार्ता से पहले, दोहा में इजरायल का एयर स्ट्राइक!
एक झापड़ मारेंगे कि पेशाब निकल जाएगा! : खाद संकट पर किसानों से बात करते SDM की बदजुबानी