ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर, उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 आयोजित होगा। इस बार रूस पार्टनर कंट्री के तौर पर शामिल होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने रूस को इस मेगा इवेंट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था, जिसे रूस ने स्वीकार कर लिया है। रूस का एक उच्चस्तरीय दल, उद्योग जगत के प्रमुख और सांस्कृतिक कलाकार इस शो का हिस्सा होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को यूपीआईटीएस 2025 का उद्घाटन करेंगे, जो 29 सितंबर तक चलेगा।
इससे पहले 2024 में वियतनाम पार्टनर कंट्री बना था। उस दौरान भारत और वियतनाम के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए वियतनाम-इंडिया फोरम और यूपी-वियतनाम टूरिज्म कॉन्क्लेव आयोजित किए गए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि उत्तर प्रदेश न केवल भारत का ग्रोथ इंजन है बल्कि वैश्विक निवेश का हब भी बन रहा है। रूस के यूपीआईटीएस 2025 में पार्टनर कंट्री बनने से अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई दिशा मिलेगी और प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक बाजार तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।
27 मई 2025 को भारत के मास्को स्थित दूतावास ने रूस के प्रमुख मंत्रालयों और व्यापारिक संगठनों को औपचारिक निमंत्रण भेजा था। रूस की ओर से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है, और सरकार को इस संबंध में पत्र भी प्राप्त हो गया है।
रूस से आने वाले प्रतिनिधिमंडल में बैंकिंग, ऊर्जा, स्किलिंग, शिक्षा और आईटी/आईटीईएस सेक्टर के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्तर के अधिकारियों से भी मिलेंगे। एक 9 सदस्यीय रूसी सांस्कृतिक दल भी अपनी प्रस्तुति देगा, जो भारत-रूस सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊर्जा देगा।
ट्रेड शो में डूइंग बिजनेस इन रूस नामक एक विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा, जहाँ भारतीय और उत्तर प्रदेश के उद्योगपतियों को रूस में व्यापारिक अवसरों और निवेश की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
*#UPCM @myogiadityanath ने आज जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में Uttar Pradesh International Trade Show (UPITS) के तीसरे संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की।#UttarPradesh के #Craft, #Cuisine, #Culture से दुनिया भर के उद्यमियों, विनिर्माताओं और… pic.twitter.com/9jinWOxFGC
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 8, 2025
नेपाल में Gen Z का अमेरिका पर भी फूटा गुस्सा, क्या है पूरी कहानी?
नेपाल में राजनीतिक भूचाल: पीएम ओली का इस्तीफा, राजधानी में आगजनी, हवाई सेवा ठप
SA20 नीलामी में तूफान: 5 मिनट में टूटा रिकॉर्ड, डेवाल्ड ब्रेविस बने सबसे महंगे खिलाड़ी
सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने पर जगदीप धनखड़ ने दी बधाई!
नेपाल में जन आक्रोश: पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी को जिंदा जलाया, सरकारी इमारतें आग के हवाले!
नेपाल हिंसा: भारत में हाई अलर्ट, दिल्ली दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई गई
शेरनी ने बाज से छीना बच्चा, फिर किया उसका काम तमाम!
नेपाल में तख्तापलट: क्या पड़ोसी देश श्रीलंका और बांग्लादेश के रास्ते पर?
सी. पी. राधाकृष्णन बने भारत के अगले उपराष्ट्रपति, एनडीए उम्मीदवार की प्रचंड जीत
बघेल का सिंहदेव पर तंज: अब मत कहना हमारी सरकार ने काम नहीं किया!