आगरा में महालक्ष्मी मंदिर की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के साथ लगभग 3 फीट छत भी ढह गई, जिससे दीवार के पास खड़े लोग 15 फीट नीचे गिर गए। कुछ लोग यमुना में भी गिर गए। इस हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी मौके पर मौजूद हैं। महालक्ष्मी मंदिर यमुना नदी के किनारे स्थित है और यमुना का पानी मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंच गया है।
शाम करीब 7 बजे मंदिर प्रांगण में 30 से ज़्यादा लोग खड़े थे, तभी अचानक दीवार गिर गई। इसके बाद मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। पुलिसकर्मी तुरंत मदद के लिए दौड़े।
पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया और दीवार के नीचे दबे 6 लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, पुलिस ने यमुना में लोगों के गिरने की अफवाहों का खंडन किया है।
एहतियात के तौर पर पुलिस ने महालक्ष्मी मंदिर को अपने नियंत्रण में ले लिया है और द्वार बंद कर दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ, उस समय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल अधिकारियों के साथ बल्केश्वर महादेव मंदिर के सामने बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे थे। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंच गए।
घायलों के हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। एनडीआरएफ की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने स्पष्ट किया कि कोई भी यमुना नदी में नहीं गिरा है। चार से पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। यह घटना थाना कमलानगर क्षेत्र के बल्केश्वर स्थित यमुना जी के किनारे लक्ष्मी मंदिर परिसर में हुई।
चश्मदीद ऋषि अग्रवाल ने बताया कि वे शाम साढ़े छह बजे माता के दर्शन करने मंदिर जा रहे थे। द्वार पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि लोग बाहर भाग रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे की आवाज सुनकर वे मंदिर के अंदर भागे और देखा कि खून से लथपथ तीन लोग बाहर भाग रहे थे। उन्होंने बताया कि मंदिर की दीवार गिर गई है और कुछ लोग दबे हुए हैं। उनके अनुसार, हादसे के समय वहां लगभग 40 लोग मौजूद थे।
महालक्ष्मी मंदिर यमुना नदी से सटा हुआ है और वर्तमान में यमुना नदी में बाढ़ की स्थिति है। लोगों का कहना है कि यदि दीवार अंदर की ओर गिरती, तो कई लोगों की जान जा सकती थी। महापौर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
*थाना कमलानगर क्षेत्र के बल्केश्वर स्थित यमुना जी के किनारे लक्ष्मी मंदिर परिसर की एक दीवार अचानक नदी में ढह गई। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों के पानी में गिरने की सूचना प्रसारित की जा रही है, जिसके संबंध में अवगत कराना है कि प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा किसी भी व्यक्ति को… pic.twitter.com/bCiEtr0LgL
— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) September 8, 2025
बिहार: क्या चुनाव आते-आते टूट जाएगा NDA गठबंधन? RJLP अध्यक्ष का बड़ा दावा
उपराष्ट्रपति चुनाव: बिहार में सियासी पारा हाई, पक्ष-विपक्ष में ज़ुबानी जंग!
सोमवार को ही क्यों आते हैं 13% ज़्यादा हार्ट अटैक? जानिए कब बढ़ जाता है खतरा!
खरगे का पीएम मोदी को देश का दुश्मन बताना निंदनीय: मुख्यमंत्री साय
उपराष्ट्रपति चुनाव: मतदान शुरू, पीएम मोदी ने डाला पहला वोट, एनडीए की जीत का दावा!
₹810 का खाना ₹1,473 में: स्विगी पर दाम को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा
हिमाचल में बाढ़: PM मोदी ने किया हवाई सर्वेक्षण, नुकसान का लिया जायजा
जेन-ज़ी विरोध: नेपाल में युवक के सीने में गोली, मची चीख़-पुकार!
एशिया कप 2025: पूरा शेड्यूल, टीमें और टिकट जानकारी!
नेपाल में हाहाकार: वित्त मंत्री को जनता ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा!