रायपुर: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का दुश्मन बताने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। साय ने खरगे के इस बयान को न केवल निंदनीय बताया, बल्कि राष्ट्रहित के विरुद्ध भी करार दिया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश साक्षी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ भारतवासियों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अभूतपूर्व मान-सम्मान अर्जित किया है।
आर्थिक मोर्चे पर भारत की प्रगति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मोदी जी के कुशल शासन में भारत की अर्थव्यवस्था दसवें स्थान से पांचवें और अब चौथे स्थान पर पहुंची है। उन्होंने इस उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों की एकता और विश्वास का प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री साय ने खरगे के बयान को आधारहीन और राष्ट्र के गौरव को ठेस पहुंचाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि खरगे को अपने इस बयान के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
दरअसल, कर्नाटक के कलबुर्गी में मीडिया से बातचीत करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी को देश का दुश्मन कहा था। उन्होंने कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोस्त हो सकते हैं, लेकिन पीएम मोदी देश के दुश्मन बन गए हैं क्योंकि ट्रंप ने 50 प्रतिशत टैक्स लगाकर हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाया।
खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि भारत को अपनी पुरानी तटस्थ और गैर-संरेखित विदेश नीति पर कायम रहना चाहिए। जीएसटी दरों में संशोधन पर उन्होंने कहा कि गरीबों के हित में उठाया गया कदम स्वागत योग्य है, लेकिन बीजेपी सरकार ने लोगों को वर्षों तक परेशान किया।
*कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का माननीय प्रधानमंत्री जी को देश का दुश्मन कहना न केवल निंदनीय है, बल्कि राष्ट्रहित के विरुद्ध है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 8, 2025
देश साक्षी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ भारतवासियों के कल्याण के लिए… pic.twitter.com/C73n2aabH0
मुंबई: ऑटो चालक ने रिक्शा को बनाया गणपति पंडाल, गणपति बप्पा मोरया से गूंजा शहर!
मुख्यमंत्री के पति सरकारी मीटिंग में, दिल्ली फुलेरा पंचायत बनी?
बिग बॉस 19: नॉमिनेशन टास्क में रिश्तों की खुली पोल, तान्या की मां पर कुनिका का विवादित बयान!
नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर बवाल: काठमांडू में गोली मारने के आदेश, 9 की मौत
एशिया कप 2025: यूएई के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI - दिग्गज होंगे बाहर!
किसान के दर्द पर खड़गे का अपमान! भाजपा का तीखा हमला
पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: महिलाओं और बच्चों के लिए 5000 स्वास्थ्य शिविर!
कार के दीवाने ने AC को दिया ऐसा लुक, देखकर आप भी कहेंगे - वाह!
धनखड़ साहब कहां हैं? उपराष्ट्रपति चुनाव के बीच कांग्रेस का सवाल
रील के लिए मौत से खिलवाड़: रेलवे ट्रैक पर लेटा शख्स, वीडियो देख कांप उठे लोग