पंजाब में आई बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस आपदा में प्रभावित लोगों की मदद के लिए दिल्ली सरकार ने हाथ बढ़ाया है।
दिल्ली सरकार ने पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की सहयोग राशि देने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए जल्द से जल्द इस विपत्ति से उबरने की कामना की है।
हमारे पड़ोसी राज्य पंजाब में इस समय बाढ़ के हालात हैं। वहां के निवासियों की कठिनाई को समझती हूं। ईश्वर उन्हें जल्द राहत दे, गुप्ता ने कहा।
दिल्ली सरकार की ओर से पंजाब सीएम रिलीफ फंड में पांच करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई है।
पंजाब में आई कठिन घड़ी में वहाँ के भाई-बहनों का दर्द हम सबका साझा दर्द है। दिल्ली की जनता और सरकार, इस आपदा से जूझ रहे लोगों के साथ आत्मीयता और संवेदना के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली, पंजाब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से बात भी की है और हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
पंजाब में भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या 43 हो गई है, जबकि 1.71 लाख हेक्टेयर में लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं। होशियारपुर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की 101 किलोमीटर से अधिक की संपर्क सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
*दिल्ली सरकार ने पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की सहयोग राशि देने का निर्णय लिया है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 6, 2025
पंजाब में आई कठिन घड़ी में वहाँ के भाई-बहनों का दर्द हम सबका साझा दर्द है। दिल्ली की जनता और सरकार, इस आपदा से जूझ रहे लोगों के साथ आत्मीयता और संवेदना के साथ खड़ी है।
ईश्वर से… pic.twitter.com/XET24KxN2j
क्या गांधी जी ने रेप से बचने के लिए आत्महत्या की सलाह दी थी? फिल्म द बंगाल फाइल्स में उठे सवाल
अमेरिका ने पाकिस्तान को विमानों में भरकर भेजी मदद, नूर खान बेस पर उतरे सैन्य विमान
20 रुपये की चॉकलेट पर 5 रुपये की बचत! जानिए GST से कैसे हो रही है फायदा
बिहार: क्लासरूम में शिक्षक की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना
एमिटी यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी: 90 सेकंड में 26 थप्पड़, छात्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
देशभर में बप्पा को विदाई, भक्तिमय माहौल में गणेशोत्सव का समापन
एशिया कप 2025: गंभीर और भारतीय खिलाड़ी दुबई पहुंचे, 9 सितंबर से धमाका!
अजित पवार से बहस करने वाली IPS पर सवाल उठाने वाले अमोल मिटकरी ने मांगी माफी
ट्रंप की सीक्रेट फाइल्स ड्रैगन के हाथ! क्या इसलिए चीन के आगे बेबस हैं अमेरिकी राष्ट्रपति?
टिम कुक ने ट्रंप को 2 मिनट में 8 बार कहा धन्यवाद, इंटरनेट पर मची खलबली