20 रुपये की चॉकलेट पर 5 रुपये की बचत! जानिए GST से कैसे हो रही है फायदा
News Image

केंद्र सरकार ने हाल ही में GST (वस्तु एवं सेवा कर) में बड़ा बदलाव किया है। 12% और 28% के दो स्लैब हटा दिए गए हैं। अब मुख्य रूप से 5% और 18% के दो स्लैब ही बचे हैं।

विलासिता की वस्तुएं और पान मसाला जैसे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले उत्पादों को 40% GST स्लैब के अंतर्गत रखा गया है।

GST दरों में हुए बदलाव के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि पुराने कर प्रणाली की तुलना में कितना लाभ हुआ। सरकार ने इसका जवाब पाने के लिए एक आसान तरीका उपलब्ध कराया है।

क्या आप जानना चाहते हैं कि रोजमर्रा के सामान से लेकर AC और फ्रिज जैसे महंगे उत्पादों पर आपको नई GST व्यवस्था से कितना लाभ हो रहा है?

VAT लागू रहने के दौरान उन पर कितना टैक्स लिया जाता था यह जानने के लिए आप savingswithgst.in पर जा सकते हैं।

savingswithgst.in पर जाकर आप आटा, चीनी से लेकर चॉकलेट या AC, फ्रिज तक अपनी पसंद का उत्पाद चुन सकते हैं।

उत्पाद के नीचे आपको Add to Cart का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करने से वह सामान कार्ट में जमा हो जाएगा।

इसके बाद आपको View Cart ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

आपको अपने चुने हुए सामान की कीमत दिखाई देगी। इसके बाद उसका बेस प्राइस दिखेगा।

फिर VAT का प्रतिशत और उसके साथ सामान की कीमत दिखाई देगी।

अंत में यह दिखेगा कि उस सामान पर इस समय कितना GST लिया जा रहा है और उसकी कीमत क्या है। इस तरह आप आसानी से जान सकते हैं कि आपको GST से कितना फायदा हो रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

हनीमून पर हत्या: सोनम और प्रेमी की करतूत, 790 पन्नों की चार्जशीट में खुला राज

Story 1

बिहार: क्लासरूम में शिक्षक की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना

Story 1

मेरठ में न्यूड गैंग का आतंक, ड्रोन से निगरानी!

Story 1

अमित शाह ने सपा सांसद राजीव राय को जन्मदिन की बधाई दी, उम्र पूछकर किया मज़ाकिया सवाल!

Story 1

एशिया कप 2025: दुबई पहुंची टीम इंडिया, ICC एकेडमी में शुरू किया अभ्यास

Story 1

केमिकल फैक्ट्री की आड़ में ड्रग्स का कारोबार, 12000 करोड़ का ड्रग बरामद, बांग्लादेशी महिला समेत 12 गिरफ्तार

Story 1

इजरायल की चेतावनी: हमास के लिए गाजा में खुलेंगे जहन्नुम के दरवाजे !

Story 1

इजरायल का गाजा पर भीषण हमला: हज़ारों रिजर्व सैनिक तैनात, आने वाले दिनों में ‘सटीक हमले’ की तैयारी

Story 1

ब्रिटेन में राजनीतिक भूचाल: डेविड लैमी नए उप-प्रधानमंत्री, एंजेला रेनर का इस्तीफा

Story 1

किसानों के लिए खुशखबरी: CM मोहन यादव ने बांटे 20 करोड़ रुपए