किसानों के लिए खुशखबरी: CM मोहन यादव ने बांटे 20 करोड़ रुपए
News Image

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अतिवृष्टि और बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई फसलों के लिए किसानों को राहत राशि वितरित की है।

मुख्यमंत्री ने 6 सितंबर को एक क्लिक के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे 20 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। यह राशि 11 जिलों के 17,500 से अधिक किसानों को दी गई है, जिनकी 12 हजार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर फसलें ख़राब हुई हैं।

प्रदेश सरकार ने बताया कि साल 2025-26 तक आपदा प्रभावित लोगों को 188 करोड़ 52 लाख रुपये हस्तांतरण किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसानों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि इन दिनों मौसम असंतुलित हो गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की मुस्कान ही राज्य की ताकत है।

सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार हर संकट में किसानों के साथ खड़ी है। सरकार पर किसानों का पूरा भरोसा है।

इससे पहले, सरकार ने 30 करोड़ रुपये की राहत राशि ट्रांसफर की थी।

मुख्यमंत्री ने हर किसान को आश्वासन दिया कि संकट की घड़ी में सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली फसल इस नुकसान की भरपाई कर देगी और सब मिलकर इस आपदा से मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान कभी हार नहीं मानते हैं, वे जीवटता के साथ आने वाले कल की तैयारी करते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आकाश आनंद के ससुर का सरेंडर! क्या पिघल जाएंगी मायावती?

Story 1

हजरतबल दरगाह में अशोक चिह्न पर हमला: क्यों भड़का गुस्सा?

Story 1

भयावह झटके! अफगानिस्तान में फिर भूकंप से तबाही, तीव्रता 5.0 दर्ज

Story 1

क्या गहलोत फिर सुलगाना चाहते हैं आग? RSS चीफ पर उठाए सवाल

Story 1

किसानों के लिए खुशखबरी: CM मोहन यादव ने बांटे 20 करोड़ रुपए

Story 1

एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे: रोहित ने क्यों हाथ जोड़कर फैंस को कराया चुप? वीडियो वायरल

Story 1

एमिटी यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी: 90 सेकंड में 26 थप्पड़, छात्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Story 1

जेकेसेट/लासेट परीक्षा तय तारीख पर ही होगी, अफवाहों पर ध्यान न दें

Story 1

एशिया कप से पहले अफगानिस्तान का धमाका, ट्राई सीरीज में लगातार तीसरी जीत!

Story 1

बाल-बाल बचे दिल्ली कैपिटल्स के स्टार, हिट विकेट होते-होते रहा यह चौंकाने वाला पल!