अफगानिस्तान में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 दर्ज की गई है। यह हाल के समय में अफगानिस्तान में तीसरा तेज भूकंप है।
फिलहाल, भूकंप से किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों ने राहत कार्यों के लिए सतर्कता बरत ली है।
अफगानिस्तान में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंपीय गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।
पिछले सप्ताह आए भूकंप के बाद तबाह हुए घरों से सैकड़ों शवों को निकाले जाने के चलते मृतकों की संख्या 2,200 से अधिक हो गई है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी गुरुवार को दी। रविवार रात आए 6.0 तीव्रता वाले इस भूकंप ने कई प्रांतों में भारी तबाही मचाई थी।
भूकंप के पांच झटके अफगानिस्तान में लगातार महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 7:46 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। इससे थोड़ी पहले ही 5.2 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए थे।
बृहस्पतिवार आधी रात के बाद भी कई झटके आए। सुबह 3:16 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप, रात 11:58 बजे 4.1 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए। भूकंप काबुल से 118 किलोमीटर दूर और जमीन से लगभग 50 किलोमीटर की गहराई में आया।
इन लगातार झटकों से अफगानिस्तान में दहशत का माहौल बन गया है। 4.1 तीव्रता के झटके से कुछ मिनट पहले ही 5.8 तीव्रता का भूकंप भी आया था। कुल मिलाकर 24 घंटे से भी कम समय में चार झटके महसूस किए गए और पांच घंटे के भीतर धरती तीन बार कांपी।
भूकंप के कारण कई गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। लोग मिट्टी, कच्ची ईंट और लकड़ी से बने अपने घरों के मलबे में फंसे हैं। सबसे ज्यादा हानि कुनार क्षेत्र में हुई है, जहां लोग ऊंचे पहाड़ों से घिरी नदी घाटियों में रहते हैं। खराब सड़कें और आर्थिक तंगी बचाव और राहत कार्यों को मुश्किल बना रही हैं।
अफगानिस्तान में आए भूकंप ने हजारों लोगों को बेघर कर दिया है। राहत संगठन चेतावनी दे रहे हैं कि उनके पास संसाधनों की कमी हो रही है। संयुक्त राष्ट्र और अन्य एजेंसियों ने भोजन, आश्रय और मेडिकल आपूर्ति की कमी की जानकारी दी है।
यह भूकंप पहले से संकटग्रस्त अफगानिस्तान की स्थिति को और भी गंभीर बना गया है। भारत ने भी अफगानिस्तान को मानवीय मदद भेजी है।
EQ of M: 5.0, On: 05/09/2025 22:55:53 IST, Lat: 34.45 N, Long: 70.41 E, Depth: 10 Km, Location: Afghanistan.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) September 5, 2025
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/CyLcZywFnq
मुंबईचा राजा : प्रशंसकों से घिरे रोहित शर्मा, मुश्किल से निकली कार, वीडियो वायरल
अमेरिका ने पलटा इतिहास! पेंटागन बना युद्ध विभाग , ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला
राजा रघुवंशी हत्याकांड: क्या कातिल पत्नी सोनम को मिलेगी फांसी?
ट्रम्प के मंत्री ने दी धमकी: भारत माफी मांगे, रूसी तेल बंद करे, ब्रिक्स छोड़े!
बिहार: क्लासरूम में शिक्षक की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना
भारत को एक्स-इंडिया में तोड़ने की बात करने वाले गुंथर फेलिंगर कौन हैं?
बीड़ी और बिहार पोस्ट विवाद के बाद कांग्रेस का बड़ा कदम: सोशल मीडिया सेल का पुनर्गठन
ब्रह्मोस ने जहां मचाई तबाही, वहां फिर आतंकी अड्डे! हमला हुआ तो कब्रिस्तान बनना तय
हॉकी एशिया कप के फाइनल में भारत, चीन को 7-0 से रौंदा!
बीड़ी और बिहार पोस्ट पर कांग्रेस ने मानी गलती, बीजेपी ने बताया बिहारियों का अपमान