रोहित शर्मा, भारतीय वनडे टीम के कप्तान, हमेशा अपने सरल स्वभाव के कारण चर्चा में रहते हैं। उनके स्वभाव की सभी प्रशंसा करते हैं। अब उन्होंने एक बार फिर दिल जीतने वाला काम किया है।
रोहित ने हाथ जोड़कर फैंस को चुप कराया और इसका वीडियो वायरल हो रहा है। सभी रोहित की प्रशंसा कर रहे हैं।
रोहित शर्मा हाल ही में मुंबई में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।
एक वीडियो सामने आया है, जहां फैंस को मुंबई चा राजा रोहित शर्मा चिल्लाते हुए सुना जा सकता है।
गणपति बप्पा के सामने रोहित को उन्हें राजा बोलना पसंद नहीं आया।
इसलिए उन्होंने फैंस को हाथ जोड़कर चुप होने के लिए बोल दिया।
प्रशंसक शर्मा के प्रति अपना प्यार दिखा रहे थे लेकिन पूजा के दौरान वो ऐसा कुछ नहीं चाहते थे।
बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हाल ही में फिटनेस टेस्ट हुआ था।
इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ी नजर आए।
रोहित शर्मा ने भी टेस्ट दिया और वो सभी में पास हो गए।
शर्मा ने पिछले कुछ महीनों में अपना वजन काफी कम कर लिया है।
रोहित अपनी फिटनेस और टीम इंडिया में आगे खेलने को लेकर गंभीर हैं।
उन्होंने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब वो सिर्फ वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे।
अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में भारत की वनडे सीरीज होने वाली है। इसमें रोहित शर्मा का खेलना लगभग तय है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे और पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज होगी। रोहित सिर्फ वनडे खेलते हुए नजर आएंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल:
Rohit stopped everyone to chant Mumbai Cha Raja in front of Bappa🥺
— Shikha (@Shikha_003) September 5, 2025
He is so down to earth, humble person. 🥹🤌 pic.twitter.com/gPKWyPg8Fy
बाढ़ से जूझते पंजाब के लिए दिल्ली सरकार का सहारा, 5 करोड़ की मदद का ऐलान
अमेरिका ने पलटा इतिहास! पेंटागन बना युद्ध विभाग , ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला
एशिया कप में टीम इंडिया की जर्सी पर नहीं दिखेगा Dream11 का लोगो!
हॉकी एशिया कप 2025: भारत का फाइनल मुकाबला कोरिया से, जानिए कितने बजे होगा मैच!
जबलपुर में MP हाई कोर्ट लिखी बिना नंबर प्लेट की गाड़ी का वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल
मुस्लिम मुझे मारना चाहते हैं : FBI ने दी जानकारी, कुरान जलाने वाली ट्रंप समर्थक का हिंदुओं पर बड़ा बयान
एशिया कप हॉकी: भारत ने चीन को 7-0 से धोया, फाइनल में प्रवेश!
श्रेयस अय्यर बने इंडिया-ए के कप्तान, ध्रुव जुरेल बने उप-कप्तान
बाढ़ से हाहाकार के बाद श्रेयस अय्यर का भावुक अपील, पंजाब के कप्तान का टूटा दिल
क्या 10 दिन बाद रिटायर होंगे पीएम मोदी? राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात ने मचाई खलबली!