बल्ले और टोपी की कीमत करोड़ों में: क्रिकेटरों की 8 सबसे महंगी यादगार नीलामियां
News Image

क्रिकेट की यादगार वस्तुएं सिर्फ खेल नहीं, भावनाएं, संस्कृति और इतिहास हैं। दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा इस्तेमाल किया गया सामान प्रशंसकों के लिए बेशकीमती है। नीलामियों में खेल के ऐतिहासिक पलों से जुड़ी वस्तुएं करोड़ों में बिकी हैं। आइये, कुछ सबसे महंगी क्रिकेट यादगार वस्तुओं पर नजर डालते हैं:

1. शेन वॉर्न की बैगी ग्रीन (2020, 5.79 करोड़ रूपये):

वॉर्न की बैगी ग्रीन 2020 में ऑस्ट्रेलिया की जंगल की आग से प्रभावित लोगों के लिए नीलाम हुई। यह 1 करोड़ 7 हजार 500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में बिकी और कॉमनवेल्थ बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने इसे खरीदा। आज यह ब्रैडमैन म्यूजियम बावरल में सुरक्षित है और क्रिकेट में नीलाम हुई सबसे महंगी वस्तु है।

2. सर डॉन ब्रैडमैन की डेब्यू कैप (1928, 2.59 करोड़ रूपये):

ब्रैडमैन की 1928 की इंग्लैंड सीरीज में पहनी गई डेब्यू कैप क्रिकेट इतिहास का अहम हिस्सा है। 2020 में यह 4,50,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में नीलाम हुई, जो उनकी अद्भुत यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है।

3. ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन (1946-47 एशेज, 2.52 करोड़ रूपये):

1946-47 की एशेज सीरीज में ब्रैडमैन ने यह बैगी ग्रीन पहनी थी, जिसमें उन्होंने 680 रन बनाए थे। यह कैप सिर्फ ग्यारह ज्ञात बैगी ग्रीन्स में से एक है और इसे ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय संग्रहालय ने खरीदा।

4. ब्रैडमैन का लास्ट टूर कैप (1948, 2.02 करोड़ रूपये):

1948 में इंग्लैंड के विदाई दौरे पर ब्रैडमैन ने यह कैप पहनी थी। इसी दौरे में उन्हें करियर का औसत सौ बनाने के लिए चार रन चाहिए थे लेकिन वे शून्य पर आउट हो गए। यह कैप 2003 में एक ब्रिटिश संग्रहकर्ता को 1 लाख 70 हजार पाउंड में बेची गई।

5. एमएस धोनी का 2011 वर्ल्ड कप बैट (1.19 करोड़ रूपये):

धोनी का 2011 वर्ल्ड कप फाइनल वाला बैट भारत की ऐतिहासिक जीत की याद दिलाता है। इसी बैट से लगाए गए छक्के ने भारत को 28 साल बाद खिताब दिलाया। यह बैट एक लाख पाउंड में बिका और इसे आरके ग्लोबल शेयर्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड ने खरीदा।

6. विजडन अल्मनैक कलेक्शन (1864-2007, 99.75 लाख):

विजडन अल्मनैक का पूरा सेट, जिसमें 1864 से 2007 तक के पहले 144 एडिशन शामिल थे, 2008 में ऊंची कीमत पर बिका। क्रिकेट की यह बाइबिल खेल के इतिहास का अनमोल खजाना मानी जाती है।

7. गैरी सोबर्स का 6 छक्कों वाला बैट (1968, 64.43 लाख):

सर गैरी सोबर्स का छह छक्कों वाला बैट 2000 में नीलाम हुआ। 1968 में उन्होंने ग्लैमरगन के गेंदबाज मैलकम नैश की गेंदों पर लगातार छह छक्के लगाए थे। यह बल्ला आज भी आक्रामक क्रिकेट की पहचान है।

8. सोबर्स का 365 रन वाला बैट (1958, 56.37 लाख):

सोबर्स का 365 रन वाला बैट भी नीलामी में खास रहा। उन्होंने 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 365 रन बनाए थे। यह बैट सन 2000 में बिका था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

केमिकल फैक्ट्री की आड़ में ड्रग्स का कारोबार, 12000 करोड़ का ड्रग बरामद, बांग्लादेशी महिला समेत 12 गिरफ्तार

Story 1

अनंत चतुर्दशी: फडणवीस ने किया गणेश विसर्जन, अजित पवार ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

Story 1

हॉकी एशिया कप: भारत फाइनल में, अब खिताब के लिए कोरिया से भिड़ंत!

Story 1

तेजस्वी यादव: उपद्रवी, ईर्ष्यालु, अभिमानी, स्वार्थी, पाखंडी? JDU नेता ने खोला नाम का राज!

Story 1

किसानों के लिए खुशखबरी: CM मोहन यादव ने बांटे 20 करोड़ रुपए

Story 1

मेरे बप्पा को मत ले जाओ! विसर्जन पर बिलख-बिलख कर रोई नन्ही बच्ची

Story 1

अजित पवार और महिला IPS विवाद: माफी मांगकर NCP नेता ने पलटा पासा

Story 1

क्या सरकार सचमुच दे रही है बेरोजगारों को ₹3500 भत्ता? जानिए वायरल दावे का सच!

Story 1

सावधान! सीधे नारियल से पानी पीना पड़ सकता है महंगा, इंफेक्शन का खतरा

Story 1

छक्कों की बौछार! 38 वर्षीय पोलार्ड ने मचाया तहलका, नए क्लब में रचा इतिहास