बिहार के राजगीर में चल रहे हॉकी एशिया कप 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को 7-0 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और चीन को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। साहिलानन्द लाकड़ा ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जिसके बाद दिलप्रीत सिंह ने भी गोल किया। पहले क्वार्टर में ही भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली।
दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा जारी रहा। मनदीप सिंह ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। हाफ-टाइम तक भारत ने तीन गोलों की बढ़त हासिल कर ली थी।
इसके बाद राजपाल कुमार और सुखजीत सिंह ने भी गोल किए। सुखजीत ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोलकीपर को चकमा देते हुए गेंद को सीधे गोल पोस्ट में पहुंचाया।
चौथे क्वार्टर में अभिषेक ने दो गोल किए। उन्होंने 45वें और 49वें मिनट में गोल दागकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।
अब 7 सितंबर को फाइनल में भारत का मुकाबला साउथ कोरिया से होगा। साउथ कोरिया हॉकी एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल टीम है, जिसने अब तक पांच बार यह खिताब जीता है। वहीं, भारत ने तीन बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है।
फाइनल में जीतने वाली टीम हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
Final bound!👊
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 6, 2025
India confirm their spot in the Final of the Hero Asia Cup Rajgir, Bihar 2025, after a stellar Super 4s campaign. 🇮🇳🫡#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumseHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/nt5wlwPIxW
एमिटी यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी: 90 सेकंड में 26 थप्पड़, छात्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
अनंत चतुर्दशी: फडणवीस ने किया गणेश विसर्जन, अजित पवार ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
फिल्म देख चीखा शख्स, पादरी ने दिया जल! द कॉन्ज्यूरिंग को लेकर खौफ का माहौल
एशिया कप: संजू सैमसन को टीम में लिया, तो बाहर नहीं बैठा सकते - गावस्कर की चेतावनी
बीड़ी और बिहार पोस्ट पर कांग्रेस ने मानी गलती, बीजेपी ने बताया बिहारियों का अपमान
क्या चीनी व्यवसायी के इशारे पर नाच रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
दिल्ली में बाढ़ का खतरा: निचले इलाके जलमग्न, सिविल लाइंस और स्वामीनारायण मंदिर डूबे
मुंबईचा राजा : प्रशंसकों से घिरे रोहित शर्मा, मुश्किल से निकली कार, वीडियो वायरल
बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े शख्स पर गिरा विशालकाय पेड़, मौके पर हुई दर्दनाक मौत!
मैं इसके लिए तैयार नहीं था... ट्रंप और जुकरबर्ग की गुपचुप बातचीत का वीडियो वायरल