जर्मनी की राजधानी बर्लिन में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक बीएमडब्ल्यू कार ने पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया।
घटना दोपहर करीब 1:30 बजे शहर के केंद्र से उत्तर-पश्चिम में एक व्यस्त सड़क पर हुई। आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में स्कूली बच्चे भी घायल हुए हैं। जर्मन अखबार बिल्ड के अनुसार, कुल 15 बच्चे इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।
तीन बच्चों की हालत गंभीर है और उन्हें बर्लिन के विरचो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों के साथ मौजूद एक वयस्क को भी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल, घायलों की स्थिति और नामों की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
अधिकारियों ने इस घटना को फिलहाल हादसा बताया है। किसी आतंकी हमले या जानबूझकर की गई टक्कर की आशंका से इनकार किया गया है। फिर भी, जांच एजेंसियां सभी पहलुओं पर गौर कर रही हैं ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय ड्राइवर ने नशे की हालत में लाल बत्ती पार की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और नशीले पदार्थों के प्रभाव में होने का संदेह है।
यह पहली बार नहीं है जब जर्मनी में ऐसी घटना हुई है। मार्च 2025 में मैनहेम शहर में भी एक कार ने भीड़ को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।
20 दिसंबर 2024 को मैगडेबर्ग शहर में भी इसी तरह का हादसा हुआ था, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और लगभग 200 लोग घायल हो गए थे। उस घटना में कार चालक एक 50 वर्षीय सऊदी नागरिक था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
इन घटनाओं से जर्मनी में सड़क सुरक्षा और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन नियंत्रण को लेकर सख्त कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
6/Unfall in Berlin: BMW-Fahrer unter Drogenverdacht
— Dr. Buzz (@DrBuzzzzz) September 4, 2025
Laut Polizei soll der 20-Jährige bei Rot über die Ampel gefahren sein. Er wurde vorläufig festgenommen.
Es besteht der Verdacht, dass er unter Einfluss von „berauschenden Substanzen“ stand. pic.twitter.com/uu9WSZCCXv
ऑफिशियली 56 साल का, वैसे 53 का : अमित शाह के सवाल पर अखिलेश के सांसद का मजाकिया जवाब वायरल
एशिया कप के लिए हिंदी कमेंट्री पैनल जारी, सहवाग और पठान समेत ये दिग्गज होंगे शामिल
गणपति विसर्जन: घुड़सवार पुलिस तैनात, जानिए क्या है भूमिका और कैसे करती है काम?
सड़क पर ट्रैक्टर अड़ाकर डीजल चोर गिरोह धरा, 1280 लीटर डीजल जब्त!
हजरतबल दरगाह में अशोक चिह्न पर विवाद, पत्थर मारकर तोड़ा गया!
पाकिस्तान से रिश्ता रखने वाली शबाना महमूद बनीं ब्रिटेन की गृहमंत्री, क्या भारत को होगा नुकसान?
क्या एलन मस्क की सैलरी कई देशों की GDP से भी ज़्यादा है?
भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; मनीष सिसोदिया ने बताया ताजा हाल
कश्मीर में फिर पथराव! हजरतबल में राष्ट्रीय चिन्ह मिटाया, क्या अब्दुल्ला दे रहे हैं शह?
मुंबई में मुस्लिम आवासीय परिसर पर BJP vs बीजेपी? फडणवीस सरकार को NHRC का नोटिस