पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है।
सिसोदिया के अनुसार, भगवंत मान की पल्स रेट अचानक 44 तक गिर गई थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में भर्ती किया गया।
मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री मान की हालत अब पहले से बेहतर है और डॉक्टरों ने उन्हें एक-दो दिन और अस्पताल में रहने की सलाह दी है।
सिसोदिया ने कहा कि भगवंत मान को इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन की समस्या के कारण दो दिनों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी थी। 5 सितंबर की शाम को उनकी पल्स रेट काफी नीचे चली गई, जिसके कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पूरी निगरानी जरूरी है। उम्मीद है कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर पंजाब की जनता की सेवा में लौटेंगे।
सिसोदिया ने यह भी बताया कि अस्वस्थ होने के बावजूद, मुख्यमंत्री मान ने बाढ़ राहत को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले एक-दो दिनों में राहत और पुनर्वास की योजना का ऐलान किया जाएगा। सिसोदिया ने कहा कि यह जनता के प्रति मान की प्रतिबद्धता का प्रमाण है कि अस्पताल में रहते हुए भी वे पंजाब की समस्याओं को लेकर चिंतित हैं।
पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी अस्पताल जाकर मुख्यमंत्री की तबीयत की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मान को पिछले दो-तीन दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। डॉक्टरों ने उन्हें और दो-तीन दिन अस्पताल में रहने की सलाह दी है। चीमा ने यह भी जिक्र किया कि मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
चीमा के अनुसार, मुख्यमंत्री लगातार यही कह रहे हैं कि पंजाब के बीच रहो, लोगों की मदद करो।
*पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री भगवंत मान जी से Fortis अस्पताल में मिलकर आ रहा हूँ। उनकी तबीयत में सुधार है। Electrolyte imbalance की वजह से 2 दिन से तबीयत ख़राब थी और कल शाम को अचानक PULSE रेट नीचे गिरने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अभी… pic.twitter.com/jztuOKwXmx
— Manish Sisodia (@msisodia) September 6, 2025
20 रुपये की चॉकलेट पर 5 रुपये की बचत! जानिए GST से कैसे हो रही है फायदा
हम रसखान के दोहे गाते हैं, कलाम को भी सलूट करते हैं : धीरेंद्र शास्त्री का हिंदुत्व और भगवा आतंकवाद पर बड़ा बयान
बॉस संग रोमांस का वीडियो वायरल होने के बाद एस्ट्रोनॉमर की पूर्व HR हेड ने दी तलाक की अर्जी!
बिहार: क्लासरूम में शिक्षक की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना
लाल किला परिसर में पुजारी बनकर आया चोर, एक करोड़ का कलश ले उड़ा!
अनंत चतुर्दशी: फडणवीस ने किया गणेश विसर्जन, अजित पवार ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
US ओपन 2025: सबालेंका की ऐतिहासिक जीत, RCB को मिली राशि से दोगुनी प्राइज मनी!
भारत की सेमीकंडक्टर क्रांति: क्या मेड इन इंडिया चिप्स बदल देंगे दुनिया?
इमरान खान की बहन अलीमा खानम पर अदियाला जेल के बाहर अंडे से हमला
विदेश नीति का सबसे बड़ा आत्मघाती गोल: ट्रंप की नीतियों ने अमेरिका को कितना पहुंचाया नुकसान?