क्या एलन मस्क की सैलरी कई देशों की GDP से भी ज़्यादा है?
News Image

एलन मस्क, जो कभी डोनाल्ड ट्रंप के सबसे खास दोस्त थे, अब उनके प्रतिद्वंदी बन चुके हैं। उनकी सैलरी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दुनिया के ज्यादातर देशों के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना एक सपना है।

टेस्ला ने एलन मस्क को इतना बड़ा पे पैकेज ऑफर किया है कि सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यह पैकेज मस्क को दुनिया का पहला ट्रिलियनियर बना सकता है। अगर मस्क ने अपने टारगेट को पूरा कर लिया, तो उन्हें कंपनी से 1 ट्रिलियन डॉलर के शेयर मिलेंगे।

टेस्ला ने मस्क को कंपनी के 424 मिलियन शेयर की पेशकश की है। मौजूदा समय में इन शेयर की वैल्यू 144 बिलियन डॉलर है। लेकिन मस्क को ये शेयर तब मिलेंगे जब टेस्ला की वैल्यू आने वाले वर्षों में लगभग 8 गुना बढ़ जाए। यानी टेस्ला की मार्केट वैल्यू मौजूदा 1.1 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 8.5 ट्रिलियन डॉलर हो जाए। कंपनी की वैल्यू बढ़ते ही मस्क को मिले शेयर की वैल्यू भी बढ़कर 1 ट्रिलियन डॉलर से ज़्यादा हो जाएगी।

यह कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा पे पैकेज है। इसके लिए मस्क को 10 साल का समय दिया गया है। मस्क मौजूदा समय में भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फिलहाल उनका नेट वर्थ 400 अरब डॉलर है।

मस्क का नया पे पैकेज आने वाले समय में टेस्ला के शेयरधारकों की मंज़ूरी के लिए रखा जाएगा। सोशल मीडिया पर इस ख़बर को लेकर खूब चर्चा हो रही है। नया पैकेज लाने के पीछे मक़सद यह है कि मस्क अपना ज्यादा ध्यान टेस्ला पर दें। चूंकि मस्क एक साथ कई कंपनियां चला रहे हैं, इसलिए चिंता जताई जा रही थी कि कहीं उनका फोकस टेस्ला से हट न जाए।

मस्क का यह पैकेज इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि दुनिया के 91 प्रतिशत देशों या क्षेत्रों की GDP 1 ट्रिलियन डॉलर से कम है। अगर दुनिया में 200 देश हैं तो समझ लीजिए कि इनमें से 182 देशों की GDP एलन मस्क की एक साल के प्रस्तावित सैलरी-पैकेज से भी कम है।

2024 के लिए विश्व बैंक ने जिन 214 देशों या क्षेत्रों का GDP डेटा इकट्ठा किया है उनमें से 195 की GDP 1 ट्रिलियन डॉलर से कम है। इसका मतलब ये हुआ कि विश्व के 195 देशों की जीडीपी से ज्यादा एलन मस्क की एक साल की सैलरी हो सकती है।

स्विटजरलैंड, बेल्जियम, UAE, थाईलैंड और नॉर्वे जैसे महत्वपूर्ण देशों की GDP 1 ट्रिलियन डॉलर से कम है। इसके अलावा ईरान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, इजिप्ट और पाकिस्तान की GDP भी 1 ट्रिलियन डॉलर से काफी कम है। दुनिया के सिर्फ़ 19 देशों की GDP 1 ट्रिलियन डॉलर से ज़्यादा है। GDP के मामले में अमेरिका सबसे आगे हैं जबकि भारत लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ चौथे नंबर पर है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

केरल के मंदिर में RSS का झंडा और ऑपरेशन सिंदूर लिखने पर बवाल, FIR दर्ज

Story 1

एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर आतंकी हमला! मैदान में बम विस्फोट, कई हताहत

Story 1

क्या बिग बॉस 19 में सलमान खान ने डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज?

Story 1

हॉकी विश्व कप से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, सीनियर खिलाड़ी बाहर!

Story 1

अमेरिकी अत्याचार बर्दाश्त नहीं: ट्रंप अपने ही देश में घिरे, US में हड़कंप

Story 1

हर खिलाड़ी को 3 लाख का इनाम, पीएम मोदी समेत हस्तियों ने दी भारतीय हॉकी टीम को बधाई

Story 1

यमुना 206 मीटर के नीचे, फिर भी खतरा बरकरार: दिल्ली में बाढ़ की स्थिति का जायजा

Story 1

पंजाब में बाढ़ का कहर, राहुल गांधी मलेशिया में! AAP ने साधा निशाना

Story 1

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का सहयोगी हथियारों के साथ गिरफ्तार!

Story 1

दो मिनट में 8 बार धन्यवाद ... व्हाइट हाउस में क्यों डरे दिखे टिम कुक?