हर खिलाड़ी को 3 लाख का इनाम, पीएम मोदी समेत हस्तियों ने दी भारतीय हॉकी टीम को बधाई
News Image

बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए हॉकी एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह चौथी बार है जब भारत ने एशिया कप जीता है। इस जीत के साथ भारत ने 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर बधाई देते हुए लिखा, बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह जीत इसलिए और भी खास है क्योंकि उन्होंने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है! यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गौरव का क्षण है। हमारे खिलाड़ी और भी ऊंचाइयां छूते रहें और देश का नाम रोशन करते रहें, यही कामना है!

गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी हॉकी टीम को बधाई दी। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह पूरे देश के लिए अत्यंत खुशी और गर्व का क्षण है।

जीत के बाद भारतीय हॉकी खिलाड़ी हार्दिक सिंह ने कहा, हमारी सोच यही थी कि हमें विश्व कप के लिए क्वालिफाई करना है और एशिया में अपना दबदबा बनाना है। इस टूर्नामेंट से यही हमारा संदेश था। हम जानते थे कि हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं।

इस शानदार जीत की खुशी में हॉकी इंडिया ने सभी खिलाड़ियों को 3-3 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 1.5 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इससे पहले 2017 में भारत ने मलेशिया को हराकर एशिया कप जीता था।

फाइनल मुकाबले में भारत के सुखजीत सिंह ने पहले क्वार्टर के पहले ही मिनट में गोल दागकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। पहले क्वार्टर के अंत तक भारत 1-0 से आगे रहा। भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी एक गोल किया और हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त बना ली। साउथ कोरिया ने अटैकिंग खेल दिखाने की कोशिश की, लेकिन वे गोल करने में सफल नहीं रहे।

तीसरे क्वार्टर के अंतिम मिनट में भारत ने एक और गोल दागकर अपनी बढ़त को 3-0 कर लिया। चौथे क्वार्टर के 50वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसका फायदा उठाते हुए रोहिदास ने गोल कर दिया। इसी क्वार्टर में साउथ कोरिया ने भी एक गोल किया, लेकिन भारत की बढ़त 4-1 की हो चुकी थी। इसके बाद भारतीय टीम ने डिफेंसिव अप्रोच अपनाया और साउथ कोरिया को कोई और गोल नहीं करने दिया। अंततः भारत ने यह महत्वपूर्ण मुकाबला जीत लिया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आर्यन खान की बैड्स ऑफ बॉलीवुड : क्या दिखाएंगे शोबिज का असली चेहरा?

Story 1

बिहार में महिलाओं के लिए नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा: 80 पिंक बसें शुरू, ई-टिकट भी उपलब्ध!

Story 1

भारत में दिखा अद्भुत नजारा: दिखा पूर्ण चंद्रग्रहण और ब्लड मून!

Story 1

गणेश विसर्जन में पथराव, हिंदू संगठनों पर पुलिस का लाठीचार्ज

Story 1

नवाज़ की हैट्रिक से अफगानिस्तान धराशायी, पाकिस्तान ने जीता ट्राई-नेशन कप

Story 1

दिल्ली में यमुना शांत, आगरा-मथुरा में जलस्तर खतरे के ऊपर, वीडियो आए सामने

Story 1

रूस पर प्रतिबंधों का दूसरा चरण: क्या पुतिन को दंड देंगे ट्रंप?

Story 1

हॉकी एशिया कप 2025: भारत ने कोरिया को रौंदकर चौथी बार जीता खिताब!

Story 1

हॉकी एशिया कप में भारत की जीत पर पीएम मोदी गदगद, बोले- यह जीत और भी खास है...

Story 1

एशिया कप 2025: ओमान की भारत-पाक को चेतावनी , उलटफेर के लिए तैयार टीम!