दिल्ली में यमुना का जलस्तर अब घट रहा है, लेकिन इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई निचले इलाकों में पानी भरने से आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
आगरा और मथुरा में नदी के तेज बहाव के चलते कई इलाके पानी की चपेट में आ चुके हैं। इसके कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं। आगरा में ताजमहल के आस-पास के क्षेत्र में भारी जलभराव देखने को मिला है।
पिछले दो दिनों से यमुना के जलस्तर में कमी आई है, लेकिन पानी उतरने के बाद भी लोगों के लिए मुसीबतें अभी सामने खड़ी हैं। नोएडा, आगरा और मथुरा का हाल बेहाल है। मथुरा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में नदी का पानी घुस गया है।
पहाड़ों पर तबाही मचा रही बारिश के बाद निचले इलाकों में भी यमुना उफान पर है। हथनी कुंड और गोकुल बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश के आगरा में तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। आगरा में यमुना खतरे के निशान से लगभग 5 फुट ऊपर बह रही है।
इसके अतिरिक्त, कासगंज से एक और मामला सामने आया है जिसमे रीना नामक एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसे उसकी बेटियों के कारण प्रताड़ित करते हैं और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं। उसने बताया कि जब वह नहा रही थी, तब उसके ससुर और देवर ने उसका वीडियो बना लिया। विरोध करने पर उन लोगों ने उसे पीटा भी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
*#WATCH | आगरा, उत्तर प्रदेश: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ताज महल के आस-पास के क्षेत्र में भारी जलभराव देखने को मिला। pic.twitter.com/okvEqlKHv6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2025
भारत-पाक क्रिकेट: एशिया कप में गरम तवे पर खिलाड़ी, जानें कब-कब हुई भिड़ंत!
यूएस ओपन में ट्रंप का स्वागत: तालियां और बू की मिली-जुली प्रतिक्रिया
कार्लोस अल्काराज ने सिनर को हराकर जीता यूएस ओपन 2025, दो साल बाद फिर बने नंबर 1
नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर कोहराम: संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, हिंसा में 14 की मौत, 80 घायल
अलास्का में युद्ध अभ्यास 2025 : भारत और अमेरिका के 900 सैनिक लाइव फायर ड्रिल में जुटे
किंग कोबरा बना संगीतकार! शिकार निगलने के बाद जबड़े हिलाने का वायरल वीडियो
हॉकी विश्व कप से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, सीनियर खिलाड़ी बाहर!
बिहार: क्या चुनाव आते-आते टूट जाएगा NDA गठबंधन? RJLP अध्यक्ष का बड़ा दावा
कपास पर आयात शुल्क हटाने पर केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला: किसानों से कोई कपास नहीं खरीदेगा
देहरादून: चलते ट्रक के पीछे जान पर खेलकर दौड़ा शख्स, फिर हुआ ये...