कार्लोस अल्काराज ने सिनर को हराकर जीता यूएस ओपन 2025, दो साल बाद फिर बने नंबर 1
News Image

स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने यूएस ओपन के फाइनल में जैनिक सिनर को 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

इस जीत के साथ ही अल्काराज लगभग 2 साल बाद एक बार फिर रैंकिंग में नंबर 1 बन गए हैं। सिनर अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

यह अल्काराज का छठा ग्रैंडस्लैम और दूसरा यूएस ओपन खिताब है। यूएस ओपन जीतने पर अल्काराज को 5 मिलियन डॉलर की इनामी राशि मिली है।

पहले सेट में कार्लोस अल्काराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इसे 6-2 से जीता। लेकिन दूसरे सेट में जैनिक सिनर ने वापसी की और इसे 6-3 से अपने नाम किया।

अंतिम दो सेटों में अल्काराज पूरी तरह हावी नजर आए। पूरे मुकाबले में अल्काराज ने एक भी डबल फॉल्ट नहीं किया, जबकि सिनर से 4 बार डबल फॉल्ट हुए।

तीसरे सेट को अल्काराज ने 6-1 और चौथे सेट को 6-4 से जीता। अल्काराज ने 2022 के बाद दूसरी बार यूएस ओपन का खिताब जीता है।

अल्काराज के ग्रैंडस्लैम खिताब:

यूएस ओपन 2025 का खिताब जीतने के बाद कार्लोस अल्काराज एटीपी रैंकिंग में एक बार फिर नंबर 1 बन गए हैं। इस खिताबी भिड़ंत से पहले जैनिक सिनर नंबर 1 थे।

22 वर्षीय अल्काराज के 11,540 ऑफिसियल पॉइंट्स हैं, जिनमें 1950 पॉइंट की बढ़ोतरी हुई है। सिनर 700 पॉइंट्स कट (10,780) होने के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

एटीपी रैंकिंग में टॉप 5 प्लेयर्स:

2025 में यह तीसरी बार था जब कार्लोस अल्काराज और जैनिक सिनर ग्रैंडस्लैम के फाइनल में भिड़ रहे थे।

इससे पहले फ्रेंच ओपन 2025 के फाइनल में अल्काराज ने सिनर को हराया था। विंबलडन 2025 का खिताब सिनर ने अल्काराज को हराकर जीता था।

यूएस ओपन 2025 से पहले दोनों सिनसिनाटी मास्टर्स 2025 के फाइनल में भी आमने-सामने हुए थे। तब चोट के कारण सिनर को मुकाबले से हटना पड़ा और अल्काराज चैंपियन बने थे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मॉनसून का कहर जारी: दो राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, 22 में येलो, पंजाब में स्कूल खुलेंगे

Story 1

बिहार: इन जिलों में तीन दिन बाद भारी बारिश, अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट!

Story 1

उत्तराखंड बाढ़: राजस्थान सरकार ने दी 5 करोड़ की सहायता

Story 1

कोहली बोले, मैं उसका 10% भी नहीं! पूर्व कोच ने बताया किस खिलाड़ी को देख विराट, धोनी और शास्त्री थे हैरान

Story 1

मैं तुम्हारा चेहरा तेजाब से जला दूंगा : TMC नेता ने BJP विधायक को दी धमकी

Story 1

ओप्पो का धमाका: 7000mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आ रहा है वाटरप्रूफ स्मार्टफोन!

Story 1

तुम्हारे मुंह में तेज़ाब डाल दूंगा : TMC जिला अध्यक्ष ने BJP विधायक को दी धमकी

Story 1

बेंगलुरु में चलती कार की सनरूफ से बच्चा टकराया बैरियर से, वीडियो हुआ वायरल

Story 1

हजरतबल दरगाह विवाद: गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर प्रहार, कहा - हाइड्रोजन बम कहकर बीड़ी बम छोड़ा

Story 1

ट्रंप को हुई गलती का एहसास, भारत के प्रति क्यों नरम हुए अमेरिकी राष्ट्रपति?