पंजाब इस वक्त बाढ़ की भीषण मार झेल रहा है, और इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मलेशिया दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सवाल खड़े कर दिए हैं। AAP का कहना है कि जब पंजाब में लोग मुसीबत में हैं, तब कांग्रेस नेता विदेश में घूम रहे हैं।
AAP के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने राहुल गांधी की मलेशिया यात्रा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, पंजाब में चुनाव होगा तो ये इंसान वोट मांगने पहुंच जाएगा लेकिन आज पंजाब बाढ़ से जूझ रहा है तो ये जनाब मलेशिया घूम रहे हैं? ढांडा के इस बयान से AAP और कांग्रेस के बीच रिश्ते और भी तल्ख होते नजर आ रहे हैं, और विपक्षी एकता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पंजाब में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ ने स्थिति को गंभीर बना दिया है। राज्य के कई जिलों में गांव डूब गए हैं। बाढ़ में अब तक 46 लोगों की जान जा चुकी है, और 1.75 लाख हेक्टेयर जमीन पर खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। लाखों लोग बेघर हो गए हैं।
राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है। NDRF, BSF, सेना, पंजाब पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें लगातार लोगों की मदद कर रही हैं।
AAP की पंजाब सरकार भी हालात से निपटने की कोशिश कर रही है। AAP सांसद संजय सिंह ने भी पंजाब का दौरा किया। उन्होंने बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित फिरोजपुर का गुलाबा गांव चारों ओर से पानी से घिरा हुआ है। लगभग 40 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड और विधायक नरेंद्र पाल सिंह अपने साथियों के साथ लोगों की सेवा में लगे हुए हैं।
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी पंजाब के हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक बड़े संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते जानवरों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
सिरसा ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 5 करोड़ रुपये की राशि राहत कोष में दी है। वहीं दिल्ली बीजेपी भी पंजाब के लोगों के लिए राहत सामग्री भेज रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से 52 ट्रक भेजे जा रहे हैं, जिनमें जूते, बेड शीट, दवाई और जरूरत का सामान है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग आज पंजाब के साथ खड़े हैं।
*पंजाब में चुनाव होगा तो ये इंसान वोट मांगने पहुँच जाएगा लेकिन आज पंजाब बाढ़ से जूझ रहा है तो ये जनाब मलेशिया घूम रहे हैं? pic.twitter.com/6XWRrqFUuJ
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) September 7, 2025
एशिया कप 2025 में सहवाग-इरफान समेत 9 पूर्व स्टार कमेंट्री से मचाएंगे धमाल
हिमाचल में बच्चों की खुशी: मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर में बिठाकर पूरा किया सपना
दिल्ली का पंजाब के साथ कंधा से कंधा: बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ की सहायता
पिछली कतार में बैठे पीएम मोदी: रवि किशन ने साझा की तस्वीर, बताया भाजपा की ताकत
अक्षय कुमार ने जुहू बीच पर की सफाई, अमृता फडणवीस भी शामिल
बॉस संग रोमांस का वीडियो वायरल होने के बाद एस्ट्रोनॉमर की पूर्व HR हेड ने दी तलाक की अर्जी!
हॉकी एशिया कप जीतने के बाद हरमनप्रीत सिंह का छलका दर्द, पंजाब में बाढ़ को लेकर जताया दुख
बाढ़ से जूझ रहे पड़ोसी राज्य के लिए CM यादव ने बढ़ाया मदद का हाथ, 5 करोड़ की सहायता राशि का ऐलान
इजरायल ने अचानक बंद किया एयरस्पेस, उड़ानें स्थगित; हूती ड्रोन हमले का खतरा!
बाघ ने कार से उतरते ही महिला को उठाया, पति चिल्लाता रहा!