मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ में आई भीषण बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आते हुए 5 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और राहत सामग्री भेजने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आश्वस्त किया है कि मध्य प्रदेश सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य की मदद करना हमारा कर्तव्य है, और इसी भावना के साथ मध्य प्रदेश सरकार की ओर से यह सहायता राशि और राहत सामग्री भेजी जा रही है।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा सहित कई इलाके बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री यादव ने प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सहायता के लिए तत्परता से कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सराहना की और कहा कि मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के आसपास के हालातों पर लगातार नजर रख रही है।
मुख्यमंत्री यादव ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी छत्तीसगढ़ को आवश्यकतानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी सरकारें परस्पर समन्वय और सहानुभूति के भाव से कठिनाई और परेशानी के समय में साथ-साथ काम कर रही हैं।
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से जन-धन की भारी क्षति हुई है। मुख्यमंत्री यादव ने इसे देखते हुए कहा कि पड़ोसी राज्य होने के नाते हमारा दायित्व है कि हर संभव सहायता पहुंचाई जाए।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी गई इस मदद के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ न केवल पड़ोसी राज्य हैं, बल्कि आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा।
ज्ञात हो कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बांध टूटने से आई बाढ़ में पांच लोगों की जान चली गई थी। वहीं, बस्तर संभाग के सभी जिलों में पहली बार बाढ़ का ऐसा कहर देखने को मिल रहा है। बाढ़ के कारण संभाग के इलाकों में भारी क्षति हुई है, कई लोग बेघर हो गए हैं और किसानों की फसलें भी तबाह हो गई हैं।
*अतिवृष्टि के कारण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आई बाढ़ से जन-धन की क्षति हुई है। पड़ोसी राज्य होने के नाते हमारा दायित्व है कि हर संभव सहायता पहुँचाएँ। इसी क्रम में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से ₹5 करोड़ की राशि एवं आवश्यक राहत सामग्री भेजी जा रही है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 7, 2025
इस आपदा की घड़ी में मध्यप्रदेश,… pic.twitter.com/qy1LbUz7bt
अमेरिका में चोरी करते पकड़ी गई भारतीय महिला, पुलिस के आगे गिड़गिड़ाई; वीडियो वायरल
रांची के ओम गर्ल्स हॉस्टल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 13 हिरासत में
काशी में लाट भैरव की बरात: भैरवी संग विवाह, बाबा के जयकारों से गूंजी नगरी!
दिल्ली में आज दिखेगा पूर्ण चंद्रग्रहण: आंखों को नुकसान होगा या नहीं, जानिए!
एशिया कप 2025: दुबई में संजू सैमसन के नारों से गूंजा स्टेडियम, हैरान हुए टीम इंडिया के साथी, सूर्यकुमार ने लिए मजे
पाकिस्तान में लाइव क्रिकेट मैच के दौरान बम धमाका, एक की मौत
अक्षय कुमार ने गणपति विसर्जन के बाद उठाया कचरा, देखकर उमड़ी भीड़!
रूस की कैंसर वैक्सीन ट्रायल में 100% कारगर, आम लोगों के लिए जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद!
हॉकी एशिया कप 2025: भारत की जीत पर पीएम मोदी से लेकर गौतम गंभीर तक सबने दी बधाई
मुंबई के दहिसर में 23 मंजिला इमारत में भीषण आग, 1 की मौत, कई घायल