दिल्ली सरकार ने बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली पंजाब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि पंजाब और दिल्ली पड़ोसी राज्य हैं और दिल्ली पंजाब के दुख में भागीदार है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से बात की और किसी भी प्रकार की अतिरिक्त सहायता के लिए तत्परता दिखाई।
पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ईश्वर जल्द ही पंजाब के निवासियों को इस मुसीबत से राहत दिलाए। दिल्ली सरकार की ओर से यह सहायता पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार चाहती है कि पंजाब जल्द ही इन विकट परिस्थितियों से बाहर आए और वहां का हर नागरिक राहत महसूस करे। वे चाहती हैं कि लोगों को फिर से अपनी दिनचर्या और घर मिल पाए।
पंजाब में भीषण बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 46 मौतें दर्ज हुई हैं और किसानों की 1.74 लाख हेक्टेयर फसल डूब गई है। राहत और बचाव कार्यों में सैन्य बल लगे हुए हैं।
दिल्ली सरकार ने पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की सहयोग राशि देने का निर्णय लिया है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 6, 2025
पंजाब में आई कठिन घड़ी में वहाँ के भाई-बहनों का दर्द हम सबका साझा दर्द है। दिल्ली की जनता और सरकार, इस आपदा से जूझ रहे लोगों के साथ आत्मीयता और संवेदना के साथ खड़ी है।
ईश्वर से… pic.twitter.com/XET24KxN2j
अमेरिका से दोस्ताना मतलब रूस-चीन से दूरी नहीं: पूर्व राजदूत का बड़ा बयान
दादा संग घूम रहे पोते पर सांडों का हमला, लखनऊ में मौत का तांडव!
मंदिर में ऑपरेशन सिंदूर वाली रंगोली बनाने पर केरल में RSS के 27 कार्यकर्ताओं पर FIR, भाजपा ने उठाए सवाल
हमारे समंदर चमकने चाहिए : गणेश विसर्जन के बाद जुहू बीच पर अमृता फडणवीस का सफाई अभियान
कपास पर आयात शुल्क हटाने से किसान आत्महत्या को मजबूर होंगे - केजरीवाल
हॉकी एशिया कप के फाइनल में भारत, चीन को 7-0 से रौंदा!
मिलिंद सोमन ने लगाए पुश-अप, दिल्ली भाजपा ने पीएम मोदी का जन्मदिन खास बनाने की ठानी
छत्तीसगढ़ में बाढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी 5 करोड़ की मदद
क्या सरकार सचमुच दे रही है बेरोजगारों को ₹3500 भत्ता? जानिए वायरल दावे का सच!
संसद परिसर में चौंकाने वाली तस्वीर: पीएम मोदी सांसदों संग आखिरी कतार में!