आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमेरिका से खरीदी जाने वाली कपास पर सरकार द्वारा आयात शुल्क हटाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे भारतीय किसानों के लिए घातक बताया है।
केजरीवाल ने कहा कि 19 अगस्त से मोदी सरकार ने 11% आयात शुल्क हटा दिया है। अब अमेरिका से आयातित कपास भारतीय कपास से 15 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ता होगा। इससे देश के किसानों की कपास नहीं बिक पाएगी।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब अक्टूबर-नवंबर में किसान मंडी में कपास लेकर जाएंगे, तो उसे कौन खरीदेगा? टेक्सटाइल कंपनियां अमेरिका से कपास मंगा रही हैं।
पहले यह ड्यूटी 40 दिन के लिए, 19 अगस्त से 30 सितंबर तक, लगाई गई थी। अब यह ड्यूटी 31 दिसंबर तक हटा दी गई है। केजरीवाल ने कहा कि किसानों के पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।
केजरीवाल ने कहा कि अमेरिका के किसानों की कपास सस्ती होने से भारतीय किसानों का कपास नहीं बिक पाएगा। किसान अपना कर्ज कैसे चुकाएंगे?
उन्होंने 2013 का हवाला देते हुए कहा कि गुजरात के कपास किसानों को उस समय लगभग 1500 - 1700 रुपये प्रति क्विंटल मिलते थे। 2014 के चुनावों से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने इसे कम बताते हुए 2500 रुपये करने की बात कही थी। लेकिन आज किसानों को 1200 रुपये प्रति क्विंटल भी नहीं मिल रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा कि हर चीज के दाम बढ़ गए हैं। बीज और खाद महंगे हो गए हैं। अब अमेरिका की कपास आने से किसानों को 900 रुपये से भी कम दाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यूएस के किसानों को मालामाल किया जा रहा है और भारत के किसानों को कंगाल किया जा रहा है।
#WATCH | Delhi | AAP National Convenor Arvind Kejriwal says, From August 19, the Modi government at the centre has removed the 11% (import) duty. Now, cotton being imported from the US will be cheaper than the cotton produced by Indian farmers by Rs 15 to 20 per kilogram...… pic.twitter.com/sEnRs5TTEL
— ANI (@ANI) September 7, 2025
पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की माता मनसा देवी की पूजा, बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री
रिंकू सिंह के बिना लड़खड़ाया मेरठ, काशी रुद्राज ने दूसरी बार जीता यूपी टी20 लीग का खिताब
5 चौके, 5 छक्के... पोलार्ड का तूफ़ान! 17 गेंदों में अर्धशतक
डीएपी खाद में PDA होने के कारण किसानों को नहीं मिल रही: अखिलेश यादव
एशिया कप 2025 में जगह न मिलने पर श्रेयस अय्यर का चौंकाने वाला बयान
क्या 10 दिन बाद रिटायर होंगे पीएम मोदी? राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात ने मचाई खलबली!
टोटी चोर कहने पर सपा का पलटवार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को भेजा मानहानि नोटिस
केरल: फूलों से RSS झंडा और ऑपरेशन सिंदूर लिखने पर 27 पर मामला, बीजेपी का पुलिस पर हमला
ऐसे कौन मारता है भाई! पोलार्ड का तूफान, 10 गेंदों में 50 रन!
मैं इसके लिए तैयार नहीं था... ट्रंप और जुकरबर्ग की गुपचुप बातचीत का वीडियो वायरल