इटावा पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने किसानों को खाद की कमी और जीएसटी को लेकर भी सरकार को घेरा।
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) खाद इसलिए नहीं मिल पा रही है क्योंकि उसमें PDA शब्द आता है। उनका कहना था कि पीडीए के लोग ही बड़ी मात्रा में खेती कर रहे हैं, जिनमें कई मेहनतकश किसान भी शामिल हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब चर्चा हो रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि कीटनाशक महंगे हो गए हैं और बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई भी नहीं की गई है। उन्होंने दावा किया कि किसानों की आय दोगुनी नहीं होगी, बल्कि यह सरकार किसानों की जेब से पैसा निकालेगी। उन्होंने कहा कि मुनाफाखोर हमेशा मुनाफा कमाएंगे, चाहे कानून में कितने भी बदलाव क्यों न कर दिए जाएं।
कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी एक साल बाकी है और उन्होंने अब तक राज्य सरकार के 9 बजट देखे हैं, 10वां बजट देखना बाकी है।
जीएसटी पर भी सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह शायद दुनिया का पहला ऐसा कानून है जिसमें इतने संशोधन किए गए हैं। उन्होंने पूछा कि जब जीएसटी लागू हुआ था, तब कहा गया था कि इससे व्यापार बढ़ेगा, लेकिन इतने संशोधनों के बाद भी सरकार को इसमें बदलाव करने पड़े, जिससे यह साबित होता है कि गरीबों के जीवन में बदलाव लाने के लिए कानून में संशोधन जरूरी था।
अखिलेश यादव ने सरकार से पूछा कि जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक किसे मुनाफा कमाने दिया गया और वे कौन लोग थे जो बेवजह मुनाफा कमा रहे थे। उन्होंने कहा कि स्लैब कम करने से महंगाई कम नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाए जाने से सभी निर्यात खत्म हो रहे हैं, जिससे हमारी अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि मेक इन इंडिया बर्बाद हो रहा है और स्वदेशी का नारा सिर्फ जुबान पर है, दिल में नहीं। उन्होंने भाजपा पर भाषणों में स्वदेशी, दिल से विदेशी होने का आरोप लगाया।
अखिलेश यादव ने कहा कि छोटे कारोबार बंद हो रहे हैं और उन पर टैरिफ लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्यात प्रभावित हो रहे हैं और हमारी अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है।
*किसानों को DAP इसलिए नहीं मिल रही क्योंकि उसमें PDA शब्द है: अखिलेश यादव pic.twitter.com/wW5tdcwenY
— Arvind Shukla (@AShukkla) September 7, 2025
वो मुझे गलत तरीके से छू रहा था... दिल्ली में महिला का बाइक टैक्सी ड्राइवर पर छेड़छाड़ का आरोप, बीच सड़क पर हंगामा
बिहार: इन जिलों में तीन दिन बाद भारी बारिश, अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट!
अमेरिका में चोरी करते पकड़ी गई भारतीय महिला, पुलिस के आगे गिड़गिड़ाई; वीडियो वायरल
हॉकी एशिया कप फाइनल: भारत और कोरिया आज चौथी बार खिताबी जंग में, वर्ल्ड कप का टिकट दांव पर!
भारत-पाक क्रिकेट: एशिया कप में गरम तवे पर खिलाड़ी, जानें कब-कब हुई भिड़ंत!
धार्मिक यात्रा पर नफरती पत्थर: मांड्या में गणपति विसर्जन शोभायात्रा पर पथराव, बवाल!
बिहार में महिलाओं के लिए नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा: 80 पिंक बसें शुरू, ई-टिकट भी उपलब्ध!
मुख्यमंत्री के पति की बैठक में मौजूदगी पर बवाल, आप ने बताया फुलेरा पंचायत !
दादा संग घूम रहे पोते पर सांडों का हमला, लखनऊ में मौत का तांडव!
क्या व्हाइट हाउस में भारत के एजेंट की ट्रंप से मुलाकात से दूर होंगी मुश्किलें?