कर्नाटक के मांड्या में गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान कट्टरपंथियों द्वारा पथराव किया गया। 7 सितंबर की रात को जब शोभायात्रा एक मस्जिद के पास से गुज़र रही थी, तब मस्जिद से पत्थर फेंके गए।
इस घटना के बाद शोभायात्रा में शामिल लोग भड़क गए और दोनों समुदायों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई। दोनों तरफ से पथराव हुआ, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। विसर्जन के लिए जा रहे लोगों ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर भी हमले का आरोप लगाया है।
झड़प के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हिंसा और पथराव मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। विवाद के बाद पूरे इलाके में धारा 163 लागू कर दी गई है।
घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बवाल मच गया और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया।
भारतीय जनता पार्टी और अन्य हिंदू संगठनों ने पथराव की कड़ी निंदा की है। पुलिस पर शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक का आरोप भी लगा है।
मांड्या में गणपति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल भी नागमंगला शहर में गणेश विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच पथराव हुआ था, जिसमें कई दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। उस दौरान पुलिस ने धारा 144 लागू की थी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया था, साथ ही कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था।
हाल ही में शिवमोग्गा के जन्नत नगर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो बच्चों को गणेश प्रतिमा के पास थूकते हुए देखा गया। वीडियो वायरल होने से तनाव फैल गया, लेकिन बच्चों की मां ने माफ़ी मांगी और स्थानीय मुस्लिम नेताओं ने प्रतिमा पर माला चढ़ाकर तनाव कम करने में मदद की।
कर्नाटक के मांड्या में गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान कट्टरपंथियों ने शोभायात्रा पर मस्जिद से फेंके पत्थर,#Karnataka #GaneshVisarjan #viralvideo pic.twitter.com/so4RXmVSnt
— Lallu Ram (@lalluram_news) September 8, 2025
नेपाल में जेन-ज़ी के आगे झुकी सरकार? सोशल मीडिया बैन हटाया!
अस्पताल में ड्रिप लगी, पर पंजाबियों के लिए CM मान का जज्बा बरकरार!
एशिया कप 2025: पूरा शेड्यूल, टीमें और टिकट जानकारी!
नेपाल में हालात बेकाबू: संसद में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, 12 की मौत, सोशल मीडिया बैन
चेस्ट टच हो रहा था! बाइक टैक्सी ड्राइवर से बीच सड़क पर भिड़ी महिला
पीएम मोदी जन्मदिन पर करेंगे स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के पति सरकारी मीटिंग में, दिल्ली फुलेरा पंचायत बनी?
बिग बॉस 19: भिंडी में कीड़े निकलने पर दो सहेलियों में छिड़ी जंग, नॉमिनेशन की धमकी!
हिमाचल को विशेष राहत पैकेज की उम्मीद: कल पीएम मोदी करेंगे दौरा, मुख्यमंत्री सुक्खू
सनरूफ से प्राउड फील करना पड़ा महंगा, लोहे के बैरियर से टकराया सिर!