चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदर्शन देख अमेरिका हैरान रह गया। समिट में मोदी, जिनपिंग और पुतिन की मजबूत केमिस्ट्री ने विश्व राजनीति में बदलाव का संकेत दिया और भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाया।
समिट के दौरान, अमेरिका ने भारत की प्रशंसा में कसीदे पढ़े। अमेरिकी दूतावास ने भारत को 21वीं सदी का अहम साझेदार बताया, जिसे भारत-अमेरिका संबंधों के लिए निर्णायक माना जा रहा है।
अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट किया, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है, जो 21वीं सदी का एक निर्णायक संबंध है। यह हमारे दोनों देशों के लोगों के बीच की स्थायी मित्रता ही है जो इस यात्रा को ऊर्जा प्रदान करती है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के लोगों के बीच गहरी दोस्ती हमारे संबंधों का आधार है। यह तब कहा गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम भारत के खिलाफ लगातार तल्ख बयान दे रही है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि भारत और अमेरिका की साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। वॉशिंगटन ने इस रिश्ते को सिर्फ रणनीतिक नहीं, बल्कि लोगों के बीच गहरी दोस्ती पर आधारित बताया। सोशल मीडिया पर अमेरिकी दूतावास ने #USIndiaFWDforOurPeople हैशटैग के साथ रक्षा सहयोग, नवाचार और द्विपक्षीय संबंधों को भविष्य की दिशा देने वाला बताया।
उधर, समिट में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुटबाजी और धमकियों का विरोध करने की बात कही। उन्होंने वैश्विक व्यवस्था में अमेरिका की तरफ से जारी धौंसपट्टी और दबाव बनाने की प्रवृत्ति की कड़ी आलोचना की और न्यायपूर्ण विश्व व्यवस्था का बचाव किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक शासन में संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका बनी रहनी चाहिए। शी ने बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच बहुपक्षवाद और सहयोग की अहमियत पर जोर दिया। चीन जरूरतमंद सदस्य देशों में लोगों की जीवनशैली सुधारने के लिए 100 छोटे-छोटे प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बना रहा है।
The partnership between the United States and India continues to reach new heights — a defining relationship of the 21st century. This month, we’re spotlighting the people, progress, and possibilities driving us forward. From innovation and entrepreneurship to defense and… pic.twitter.com/tjd1tgxNXi
— U.S. Embassy India (@USAndIndia) September 1, 2025
गद्दे में दुबका सपा नेता! टांड में छिपा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
फिंगर प्रिंट से पॉटी तक, किम जोंग उन क्यों नहीं छोड़ते कोई सबूत?
मीडिएटर का ताज छीना! ट्रंप-जिनपिंग की सीजफायर पर टक्कर, जानी दुश्मनों में दोस्ती
OMG! स्कूटी निकालने में महिला के साथ हुआ खेल , वायरल हुआ मजेदार वीडियो
इंदौर: NICU में आदमखोर चूहों का आतंक, दो नवजातों की दर्दनाक मौत!
जादुई गेंद से आंद्रे रसेल हैरान, क्लीन बोल्ड होकर रह गए दंग
कश्मीरी गेट तक बाढ़ का कहर, अलीपुर फ्लाईओवर में बारिश से बना गड्ढा!
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट! अगले तीन घंटे में इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम
पौराणिक कन्नप्पा का ओटीटी पर धमाकेदार आगाज!
पश्चिम बंगाल विधानसभा में बवाल, TMC-BJP विधायक भिड़े, शुभेंदु अधिकारी निलंबित!