पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को अभूतपूर्व हंगामा हुआ। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक आपस में भिड़ गए, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया।
हंगामे के बाद शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि ममता बनर्जी और उनकी सरकार ने आज पश्चिम बंगाल विधानसभा में लोकतंत्र की सरेआम हत्या कर दी।
विधानसभा में हंगामे की शुरुआत तब हुई जब विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने विपक्ष के व्हिप चीफ शंकर घोष को नारेबाजी करने और मुख्यमंत्री के भाषण में बाधा डालने के आरोप में निलंबित कर दिया। शंकर घोष ने सदन से बाहर जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद मार्शल और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई और हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान शंकर घोष सहित कई विधायकों को चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार दूसरे राज्यों में रहने वाले बंगाली समुदाय के लोगों के खिलाफ होने वाले दुर्व्यवहार के विरोध में एक बिल पेश करने वाली थी। गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मुद्दे पर भाषण दे रही थीं, लेकिन विपक्षी नेता लगातार शोर मचाकर उनके भाषण में बाधा डाल रहे थे। इससे ममता बनर्जी नाराज हो गईं और उन्होंने सदन के अंदर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
स्पीकर बिमान बनर्जी ने भाजपा नेताओं को निलंबित कर दिया और सदन से बाहर जाने के लिए कहा। लेकिन भाजपा नेताओं ने बाहर जाने से इनकार कर दिया और हंगामा जारी रखा। इसके बाद बिमान बनर्जी ने मार्शल और सुरक्षा कर्मियों को उन्हें बाहर निकालने का आदेश दिया, जिसके बाद झड़पें हुईं।
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि मार्शलों ने उनके विधायकों के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसमें विधायक शंकर घोष को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह संसदीय लोकतंत्र पर सीधा हमला है। अधिकारी ने कहा, हमारे विधायकों के साथ मार्शलों ने बदसलूकी की और शंकर घोष को घायल कर दिया। यह स्पष्ट रूप से तृणमूल कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है।
আজ পশ্চিমবঙ্গ বিধানসভায় গনতন্ত্র কে হত্যা করলো গনতন্ত্র হত্যাকারী মমতা ও তার দলদাস প্রশাসন... pic.twitter.com/X7XGw2WK2s
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) September 4, 2025
उधार के बल्ले से शतक, 7 मैचों में 1200 रन: अभिषेक शर्मा के जन्मदिन पर जानिए 5 बड़ी बातें
आईसीसी वनडे रैंकिंग: इंग्लैंड का बुरा हाल, वसीम जाफर ने लिए मजे, माइकल वॉन को लगेगी मिर्ची!
यूक्रेन का दावा: रूसी नौसैनिकों के शवों से अटा समुद्र, ड्रोन हमले में स्पीड बोट के उड़े चीथड़े! (वीडियो)
पीएम मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री वोंग के बीच महत्वपूर्ण वार्ता
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट! अगले तीन घंटे में इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम
जीएसटी सुधारों पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, चिदंबरम के हमले पर चंद्रशेखर का पलटवार
यमुना का कहर: दिल्ली के यमुना घाटों पर बाढ़ का ऐसा मंज़र कि फुटपाथ पर हो रहा अंतिम संस्कार!
पंजाब सरकार की अनूठी पहल: बाढ़ पीड़ितों तक ड्रोन से पहुंचाई जा रही राहत सामग्री
अमेरिकी ट्रेड वार के बीच मोदी बने यूरोप की शांति की चाबी , जर्मनी ने लगाया दांव
कोई मुझे भी बचा लो: दिल्ली में बाढ़ के पानी में तैरते कुत्ते की बेबसी