बिहार में मौसम ने फिर करवट ली है। कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी पटना में मंगलवार को दिनभर गर्मी रही, लेकिन रात होते ही बारिश शुरू हो गई।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि सितंबर महीने में बिहार में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। बुधवार को कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन घंटों में कई जिलों में बारिश की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहां जमुई, बांका, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार और सिवान शामिल हैं। इन इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। इन जिलों में शाम तक मौसम बिगड़ने की संभावना है।
अगले 7 दिनों के मौसम की जानकारी भी दी गई है। गुरुवार को राज्य के पश्चिमी और दक्षिण मध्य भाग के जिलों में कुछ जगहों पर मेघगर्जन और तेज हवा चलने के आसार हैं। इन जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
शुक्रवार को चंपारण, सारण, बक्सर, पटना, बेगूसराय समेत कई जिलों में येलो अलर्ट है। पश्चिमी और उत्तर मध्य भाग में मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका बनी हुई है।
7 सितंबर को चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी में भारी बारिश हो सकती है। इनके अलावा आसपास के कई जिलों में भी इस दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है।
8 सितंबर को सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली और समस्तीपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) September 3, 2025*
मां को अपशब्द कहना हमारी संस्कृति नहीं : तेजस्वी का पीएम मोदी को पलटवार
प्रधानमंत्री जी ठीक बोल रहे: रोहिणी आचार्य का पलटवार, सोनिया गांधी पर टिप्पणी का उठाया मुद्दा
तैयार नहीं था : बेंगलुरु भगदड़ पर विराट कोहली का दर्द, शोक संतप्त परिवारों को भेजा संदेश
स्टार्क, आसिफ के बाद रिजवान का चौंकाने वाला फैसला! अचानक छोड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट
गुस्से में बल्ला लेकर बच्चे के पीछे दौड़ा बल्लेबाज!
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने छत से लगाई छलांग, गिरने पर पति ने पीटा!
वोट चोरी के आरोपों के बीच पवन खेड़ा की पत्नी पर दो वोटर आईडी का खुलासा!
अंडरपास डूबे, सड़कें बनीं तालाब, पार्किंग भी जलमग्न: दिल्ली-नोएडा में बारिश का कहर
अपनी हरी भरी ट्रेन से 20 घंटे का सफर तय कर चीन पहुंचे किम जोंग उन, जानिए इस शाही सवारी की खासियत
खजराना के गणेश जी का दिव्य स्वरूप: हीरे-मोती से सजे गणपति, पूरी करते हैं मनोकामनाएं