अलीपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर फ्लाईओवर का एक हिस्सा भारी बारिश के कारण ढह गया है। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब और हरियाणा में जलभराव से हालात बिगड़ चुके हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होने वाली 400 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को अपनी उड़ानों के अपडेट के लिए हवाई कंपनियों से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
कई राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल समेत आठ राज्यों में अगले दो-तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। दिल्ली में पांच सितंबर को बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है।
उफनती यमुना नदी का पानी दिल्ली के यमुना बाजार, मजनू का टीला, सिविल लाइंस, मयूर विहार, गीता कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में घुस गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित बेला रोड पर यमुना नदी का पानी घुसने से वाहन और इमारतें डूब गई हैं।
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कश्मीरी गेट इलाके के कुछ हिस्सों में भी पानी भर गया है। पानी रिंग रोड पर दिखाई दे रहा है।
मयूर विहार-फेज 1 के पास स्थापित कुछ राहत शिविरों में भी पानी भर गया है, जिससे विस्थापित लोगों को और मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
सितंबर माह में होने वाली औसत बारिश का एक तिहाई हिस्सा इस बार महज तीन दिनों में हो चुका है। सितंबर में बुधवार तक 58.1 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि दिल्ली में सितंबर माह में औसत बारिश 129.6 मिलीमीटर होती है।
दिल्ली-एनसीआर में आज गुरुवार सुबह फिर बारिश हुई है। यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे कई निचले इलाके बाढ़ की चपेट में हैं।
मौसम विभाग ने इस महीने भी अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। खराब मौसम और बारिश के कारण आज भी उड़ानें प्रभावित रहेंगी।
*#WATCH | Delhi | A portion of the flyover on National Highway 44 under the Alipur police station area caved in following heavy rains. pic.twitter.com/za3L1jKwdG
— ANI (@ANI) September 4, 2025
आतंकियों का ठिकाना बना सटीक निशाना: ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी
तेजस्वी यादव पर चिराग पासवान का गंभीर आरोप: RJD नेताओं के सामने उनके परिवार को कहे गए अपशब्द!
गद्दे में दुबका मिला जिला बदर सपा नेता कैश खां, पुलिस ने टांड़ से उतारा
टी20 सीरीज के लिए जॉर्डन कॉक्स की इंग्लैंड टीम में एंट्री, बड़ा फैसला!
जियो का धमाका: 9वीं वर्षगांठ पर अनलिमिटेड डेटा और एक महीना मुफ़्त!
क्या धोनी के लिए हुक्का न लगाने पर खत्म हो गया इरफ़ान पठान का करियर?
किम जोंग उन के जाने के बाद मची अफ़रा-तफ़री: कुर्सियां और गिलास तक सैनिटाइज!
गजब! गुरुग्राम में जाम से बचने के लिए शख्स ने कंधे पर उठाई स्कूटी, वीडियो वायरल
किम जोंग उन के हर निशान मिटा देता है उनका स्टाफ, बाथरूम से सिगरेट तक पर निगरानी, क्यों?
तेजस्वी यादव के ठुमके पर बवाल: बहन ने दी सफाई, भाई ने कसा तंज, NDA को मिला मौका