मनोज जरांगे पाटिल एक बार फिर मराठा आरक्षण को लेकर मुंबई में अनशन पर बैठ गए हैं। विपक्ष भी उनके साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने सरकार को जरांगे पाटिल से बातचीत करने की सलाह दी है।
सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों से विधानसभा बुलाकर तत्काल निर्णय लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विश्वास उनकी अपनी लाइन है, तो फिर इस पर अमल क्यों नहीं करते?
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने मराठा आरक्षण आंदोलन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मुंबई दौरे पर सरकार की उदासीनता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह, जो कश्मीर का मुद्दा सुलझा सकते हैं, अनुच्छेद 370 हटा सकते हैं, मराठा आंदोलन पर चुप क्यों हैं?
राउत ने कहा कि पिछले दो दिनों से मुंबई में मराठा समुदाय के हजारों लोग आजाद मैदान में बारिश के बीच अनशन और आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन से मुंबई का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है, लेकिन अमित शाह ने आंदोलनकारियों से मिलने या उनके मुद्दों को सुलझाने की कोई कोशिश नहीं की।
राउत ने सवाल उठाया कि अमित शाह ने मुंबई आकर सिर्फ यह कहा कि मुंबई का मेयर भाजपा का होना चाहिए, जो गैर-मराठी हो। उन्होंने कहा कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री मराठा समाज के नेता मनोज जरांगे पाटिल से बातचीत कर कोई हल नहीं निकाल सकते थे?
गौरतलब है कि अमित शाह ने अपने परिवार के साथ मुंबई के लालबाग के राजा के दर्शन किए और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया था। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उनके साथ थे।
#WATCH | Mumbai | On Maratha Quota Activist Manoj Jarange Patil s hunger strike, NCP-SCP MP Supriya Sule says, ... I humbly request the Chief Minister and the Deputy Chief Ministers of Maharashtra to call an assembly for discussion and take a decision immediately. Sabka Saath… pic.twitter.com/TYXh7w8oqf
— ANI (@ANI) August 31, 2025
वाइड बॉल पर हिट विकेट! CPL में बल्लेबाज का अजीबोगरीब आउट, वीडियो वायरल
38 चौके, 15 छक्के: 38 साल के मुनरो बने ‘रन मशीन’, 8 साल पहले भारत के खिलाफ जड़ा था शतक!
मेरा एडमिशन करा दीजिए : नन्हीं मायरा की गुहार सुन CM योगी ने दिया अफसरों को आदेश
सनसनीखेज वीडियो: कैमरे पर तमंचे से हत्या, क्या यह हरियाणा का मामला है?
हेलमेट पहनकर बकरे से भिड़ा शख्स, इंटरनेट पर छाया हंसी का तूफान
राजस्थान में धर्मांतरण पर लगेगा अंकुश, बनेगा सख्त कानून!
7.35 लाख सालाना फीस! पहली क्लास में एडमिशन के लिए 1 लाख, होश उड़े
टी20 कप्तानी में धोनी अब भी नंबर 1, अंग्रेज क्रिकेटर ने की शोएब मलिक की बराबरी
बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित नहीं, आयोग ने अफवाहों को नकारा
16 चौके-छक्के: बदोनी का दोहरा शतक, विरोधी टीम में मचा हाहाकार!