कॉलिन मुनरो का बल्ला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी शांत नहीं हुआ है। 38 साल की उम्र में वह कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए रन मशीन बने हुए हैं। इस सीजन में उन्होंने लगातार शानदार पारियां खेलकर सबको चौंका दिया है।
दुनिया भर में क्रिकेट मैचों की धूम है। एशिया कप 2025 की तैयारियां चल रही हैं, तो वहीं दुनिया भर में टी20 लीग का जलवा है। इस बीच CPL 2025 में एक 38 साल के बल्लेबाज ने तबाही मचा रखी है। वह हर मैच में चौके-छक्कों की बारिश कर रहे हैं।
उन्हें आउट करना गेंदबाजों के लिए एक सपना बन गया है, इस बात की गवाही उनके आंकड़े दे रहे हैं। ये कोई और नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज कॉलिन मुनरो हैं। संन्यास लेने के बाद भी उनका तूफान कम नहीं हुआ।
31 अगस्त 2025 को गयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ मैच में मुनरो ने 52 रनों की पारी खेली और इतिहास रच दिया। इस पारी के साथ, वह CPL इतिहास में एक ही टीम (ट्रिनबागो नाइट राइडर्स) के लिए 2500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
CPL 2025 में बाएं हाथ का ये धुरंधर अब तक 6 मैचों में 335 रन बना चुका है। उनका औसत 55.83 और स्ट्राइक रेट 177.25 है। इस सीजन में उन्होंने 38 चौके और 15 छक्के लगाए हैं। इस समय वह CPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने सीजन के पहले ही मैच में शतक जड़ दिया था।
यह वही कॉलिन मुनरो हैं जिन्होंने साल 2024 में गुस्से में आकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में जगह नहीं मिली थी। वह 2020 से ही न्यूजीलैंड टीम से बाहर थे, लेकिन दुनियाभर की लीग में लगातार रन बना रहे थे। स्क्वाड में नहीं चुने जाने पर उन्होंने तुरंत रिटायरमेंट ले लिया।
मुनरो ने न्यूजीलैंड के लिए 123 इंटरनेशनल मैच खेले (65 टी20I, 57 ODI और 1 टेस्ट)। उनके नाम 3010 रन और 7 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने साल 2012 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था और आखिरी बार 2020 में भारत के खिलाफ मैदान पर उतरे थे। टी20 के 65 मैचों में उनके नाम 3 शतक दर्ज हैं, इनमें से एक भारत के खिलाफ साल 2017 में राजकोट के मैदान पर आया था। उस मैच में मुनरो ने 58 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 109 रन बनाए थे।
Alex Hales and Colin Munro made a strong start in the chase, which set up table-toppers TKR s fifth win in six matches 👏 https://t.co/fz3kScqAmK #TKRvGAW #CPL2025 pic.twitter.com/7msODldxJj
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) August 31, 2025
अमेरिका की अर्थव्यवस्था रसातल में! मूडीज ने दी मंदी की चेतावनी, बताई 2025 के अंत की तारीख
बारिश और भूस्खलन से मणिमहेश यात्रा बाधित, हजारों यात्री भरमौर में फंसे
3 साल बाद फिर शर्मिंदा हुए शहबाज शरीफ, पुतिन ने मुस्कुराकर सिखाया तरीका
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट! अगले तीन घंटे में इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम
दादा को नहीं पहचाना! डीएसपी अंजलि कृष्णा को अजित पवार ने लगाई फटकार
छात्रों पर लाठीचार्ज: बाराबंकी से लखनऊ तक बवाल, CM योगी ने मांगी रिपोर्ट, सपा-कांग्रेस का ABVP को साथ
खजराना के गणेश जी का दिव्य स्वरूप: हीरे-मोती से सजे गणपति, पूरी करते हैं मनोकामनाएं
मूडीज का दावा: क्या ट्रंप ने डुबो दी अमेरिकी अर्थव्यवस्था? मंदी की ओर अग्रसर अमेरिका
बीच वॉलीबॉल में कुत्ते ने जीती बाज़ी, इंसानों की तरह मनाया जश्न!
इंदौर: NICU में आदमखोर चूहों का आतंक, दो नवजातों की दर्दनाक मौत!