भारतीय टीम के दो स्टार खिलाड़ी घरेलू टी20 लीग में अपने बल्ले से तबाही मचा रहे हैं। संजू सैमसन और रिंकू सिंह ने मिलकर अब तक 42 चौके और 41 छक्के जड़े हैं। दोनों के रनों को मिला दिया जाए तो ये कुल 580 होते हैं।
एशिया कप 2025 से ठीक पहले इन दोनों का फॉर्म टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर है। अब इन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रखना आसान नहीं होगा।
एशिया कप 2025 से पहले, ये दोनों खिलाड़ी गेंदबाजों के लिए मुसीबत बन गए हैं। पहले ये माना जा रहा था कि प्लेइंग 11 में उनकी जगह मुश्किल है, लेकिन अब इन दोनों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
रिंकू सिंह यूपी टी20 लीग में और संजू सैमसन केरल लीग में खेल रहे हैं। इन दोनों ने तूफानी बल्लेबाजी से प्लेइंग 11 के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।
संजू सैमसन के बारे में कहा जा रहा था कि उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिलना मुश्किल होगा, क्योंकि शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं। शुभमन गिल उपकप्तान हैं, इसलिए उनकी प्लेइंग 11 में जगह पक्की है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि विकेटकीपर और फिनिशर की भूमिका में जितेश शर्मा को मौका मिल सकता है। लेकिन, संजू ने अपने प्रदर्शन से कोच और कप्तान के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है।
रिंकू सिंह को लेकर भी यही बात कही जा रही थी कि उनकी प्लेइंग 11 में जगह नहीं बनती, क्योंकि टीम के पास सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल जैसे स्टार खिलाड़ी हैं। रिंकू सिंह को स्क्वाड में एक एक्स्ट्रा बैटर के तौर पर जगह मिली है, लेकिन यूपी टी20 लीग में उनके प्रदर्शन के बाद उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रखना नाइंसाफी होगी।
रिंकू सिंह ने यूपी टी20 लीग 2025 में अब तक 9 मैच खेले हैं, जिनमें 7 पारियों में 295 रन बनाए हैं। उन्होंने यह रन 59.00 की औसत और 170.52 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। रिंकू ने अब तक 20 चौके और 19 छक्के लगाए हैं। सीजन के 9वें मुकाबले में गोरखपुर लायंस के खिलाफ नंबर 5 पर आकर 48 बॉल पर 108 रन कूटे थे, जिसमें 8 छक्के और 7 चौके शामिल थे।
संजू सैमसन इस वक्त केरल लीग 2025 में धमाल मचा रहे हैं। कोच्चि ब्लू टाइगर्स टीम के लिए उन्होंने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिनमें चार पारियों में 71.25 की औसत से 285 रन बनाए हैं। संजू ने ओपनिंग में आकर ताबड़तोड़ पारियां खेली हैं। उनका इस सीजन स्ट्राइक रेट 182.69 का है। संजू ने 22 चौके और 21 छक्के जड़कर गेंदबाजों की हालत खराब कर दी है। संजू सैमसन ने केरल टी20 लीग के इस सीजन में शतक भी ठोका है। उन्होंने महज 42 बॉल पर एरीज़ कोल्लम नाविक के खिलाफ सेंचुरी पूरी की थी और उस मैच में 51 बॉल पर कुल 121 रन बनाए थे, जिसमें 15 चौके और 7 छक्के शामिल थे। इस मैच में संजू की इस तूफानी बैटिंग के दम पर उनकी टीम ने 236 रन चेज किए थे, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे सफल रन चेज था।
*Sanju Samson bashing spinners straight down the ground is my favourite genre❤️🔥 pic.twitter.com/5pBimQXdYW
— JJ (@JJhuMaybe) August 30, 2025
अमेरिकी स्पेस कमांड: कोलोराडो से अलाबामा, ट्रंप का बड़ा ऐलान!
दिल्ली में यमुना का कहर: बाढ़ से त्राहिमाम, 7500 लोग बेघर
PM मोदी पर नेहा सिंह राठौर का तंज: गिरेबान झांकिए, दूसरों की मां को जर्सी गाय कहने पर कहां थे आंसू?
वोट चोरी के आरोपों के बीच पवन खेड़ा की पत्नी पर दो वोटर आईडी का खुलासा!
गुरुग्राम में बारिश का कहर: 10 गुना किराया और कमर तक पानी, लोग भूले नहीं पाएंगे वो रात!
सस्पेंशन के बाद के कविता का BRS से इस्तीफा, MLC पद भी छोड़ा, पिता KCR को दी आसपास नज़र रखने की सलाह
पंजाब बाढ़: सितारे मदद के लिए आगे आए, कर रहे हैं भावुक अपील
मीडिएटर का ताज छीना! ट्रंप-जिनपिंग की सीजफायर पर टक्कर, जानी दुश्मनों में दोस्ती
गद्दे में छिपे अखिलेश के करीबी नेता, फिल्मी अंदाज में पुलिस ने दबोचा!
मेरी मां बीच से फाड़ देंगी! - भाजपा MLA की बेटी का सपा कार्यकर्ताओं को करारा जवाब, मचा हंगामा