मुंबई में कांग्रेस का प्रदर्शन, सांसद वर्षा गायकवाड़ और विधायक असलम शेख पुलिस हिरासत में
News Image

मुंबई में निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सांसद वर्षा गायकवाड़ और विधायक असलम शेख, महाराष्ट्र कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ, मालाड स्थित मालवणी टाउनशिप स्कूल के निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान वर्षा गायकवाड़ और असलम शेख को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा गरीब बच्चों की शिक्षा छीनकर मुंबई महानगर पालिका के स्कूलों को गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के हाथों में सौंप रही है।

हिरासत में लिए जाने से पहले सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि 100 करोड़ रुपए खर्च कर बनाए गए इन स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए शिक्षा सुनिश्चित की गई थी, लेकिन अब भाजपा इसे खत्म करना चाहती है।

गायकवाड़ ने सवाल किया कि जब मुंबई महानगर पालिका ने पूरा खर्चा उठाया है तो वह इस स्कूल को क्यों नहीं चला रही है, क्यों इसे दूसरों को सौंपा जा रहा है?

उन्होंने कहा कि महानगर पालिका के पैसों से बनाए गए स्कूल वही चलाए। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि उनकी आवाज को सुना जाना चाहिए।

विधायक असलम शेख ने भी सरकार पर स्कूलों को बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे महानगर पालिका के एक भी स्कूल को निजी हाथों में सौंपने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि गरीब के बच्चे अच्छे से पढ़ें बस यही सोच है और इसके लिए अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है तो वे तैयार हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दोस्त को काला कलुआ कहने पर अब जाना होगा जेल! वायरल वीडियो से मची खलबली

Story 1

मुझे तूफानों से जूझने की आदत, किसी भी आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं : सीएम रेखा गुप्ता

Story 1

मुझे तूफानों से जूझने की आदत, आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं - हमले पर बोलीं दिल्ली सीएम

Story 1

इ बोलता है ज्यादे : अनंत सिंह ने जब हाथ पर रखा तोता, मंत्री अशोक चौधरी के घर पहुंचे पूर्व विधायक

Story 1

बिहार में सियासी हलचल: मस्जिद में राहुल, गया में मोदी, राजनीति किस करवट?

Story 1

ओडिशा: सरकारी स्कूल में रात भर कैद रही 8 साल की मासूम, खिड़की में फंसा सिर, हेडमास्टर निलंबित

Story 1

बिहार में राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला: लाइट काट दी, सोचते हैं आवाज बंद हो जाएगी...

Story 1

वॉट्सऐप का धमाका! मैसेज ऑप्शन में एआई की एंट्री, जानें क्या है खास

Story 1

बंदर को मारने चला था लड़का, खुद पड़ा बिजली के फंदे में!

Story 1

क्या बोतल से सस्ता है पाउच वाला बादाम तेल? वायरल वीडियो में खुलासा!