बरसात के मौसम में मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां हर साल लाखों लोगों को अस्पताल पहुंचाती हैं। मलेरिया स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती है जिसके प्रति सावधानी जरूरी है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, 2023 में दुनियाभर में मलेरिया के 26.3 करोड़ मामले सामने आए और 5.97 लाख लोगों की मौत हुई। भारत में मलेरिया के मामलों में गिरावट आई है। 2017 में 64 लाख मामले थे, जो 2023 में घटकर 20 लाख रह गए। इसी अवधि में मलेरिया से होने वाली मौतें 11,100 से घटकर 3,500 हो गईं।
भारत का लक्ष्य 2030 तक पूरे देश से मलेरिया खत्म करना है। मलेरिया मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है। ये मच्छर गंदे और ठहरे हुए पानी में पैदा होते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि मच्छरों से बचाव और साफ-सफाई से इन बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, खिड़की-दरवाजों पर जाली लगवाएं, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और घर के आस-पास जल एकत्रित न होने दें।
छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में मलेरिया का खतरा अधिक होता है।
अगर आपको बरसात के समय 2-3 दिन से बुखार हो, तेज बुखार आए, ठंड लगकर बुखार चढ़े, सिरदर्द हो, थकान हो, बदन दर्द हो, उल्टी हो या दस्त हो तो तुरंत खून की जांच कराएं। गंभीर हालत में बेहोशी, सांस लेने में तकलीफ, पीलिया या खून की कमी हो सकती है।
भारत ने मलेरिया की रोकथाम के लिए अपना पहला टीका तैयार कर लिया है। जल्द ही टीके के उत्पादन के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) निजी कंपनियों के साथ समझौता करेगी। इस टीके का नाम एडफाल्सीवैक्स है, जो मलेरिया परजीवी प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम के खिलाफ असरदार पाया गया है।
डॉक्टरों और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर लेख तैयार किया गया है। बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
🧼बरसात के मौसम में मच्छरों के कारण संचारी रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों से बचने के लिए, मच्छरों से बचाव करना ज़रूरी है और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें ताकि आप और आपका परिवार इन रोगों से सुरक्षित रह सकें।🗑
— NHM UP (@nhm_up) August 19, 2025
Communicable Diseases | Hygiene Clean | Environment Waste |… pic.twitter.com/buU2OtE2M8
PM-CM को हटाने वाले बिल से नीतीश और नायडू सबसे ज्यादा डरे: संजय राउत का दावा
सीएम रेखा गुप्ता पर हमला: बिना आधार कार्ड एंट्री नहीं, आवास पर सीआरपीएफ जवान तैनात
ओ कार्तिक के पापा! पत्नी की आवाज़ पर दौड़े आए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीडियो वायरल
मंत्रिमंडल विस्तार में दिग्गजों को नजरअंदाज करने पर कांग्रेस का तंज: अब नइ साहिबो, बदल के रहिबो
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला: आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, अनसुलझे सवालों का जाल!
बाहुबली शहाबुद्दीन हूं, एक हफ्ते में गोली मार दूंगा : लखनऊ में दबंगई का नंगा नाच
एशिया कप के बाद रोहित-कोहली के भविष्य पर फैसला, बीसीसीआई उठाएगा बड़ा कदम!
टोल प्लाजा पर चेकिंग: स्कूटी सवार ने भागने के लिए कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर, खौफनाक वीडियो आया सामने
पलक झपकते दुश्मन खत्म! भारत ने किया अग्नि-5 का सफल परीक्षण, 5000 किमी रेंज, आवाज से 24 गुना तेज
राजस्थान को मिली एक और वंदे भारत की सौगात, जोधपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान