बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा आज से शुरू हो रही है। सासाराम से पटना तक 1300 किलोमीटर की इस यात्रा का आरंभ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव करेंगे।
यात्रा से पहले, राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट में बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अब सिर्फ चुनाव की नहीं, बल्कि बिहार और बिहारियों के सम्मान, स्वाभिमान, अधिकार, और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा अब जन-जन का नारा बन गई है। इसमें केवल बिहार के 14 करोड़ लोग ही नहीं, बल्कि पूरे देश के 140 करोड़ न्यायप्रिय लोग भी भावनात्मक रूप से साथ हैं।
उन्होंने लोकतंत्र में लोगों से वोट डालने का अधिकार छीने जाने को विडंबना बताया। तेजस्वी यादव ने आश्वासन दिया कि वे वोट देने के अधिकार की लड़ाई पूरी शिद्दत से लड़ेंगे। उन्होंने कहा, तानाशाही चाहे कितनी भी बढ़ जाए, पर लोकतंत्र को मरने नहीं दूंगा। हर बिहारी अपना वोट डालेगा, ये आपके बेटे का वादा है।
तेजस्वी यादव ने एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग के रवैये को लोकतंत्र की आत्मा पर चोट बताया।
इंडिया गठबंधन की मतदाता अधिकार यात्रा सासाराम के सुअरा हवाई अड्डे पर एक सभा के साथ शुरू होगी, जिसे राहुल गांधी हरी झंडी दिखाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तेजस्वी यादव, माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी सहित गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता इसमें शामिल होंगे। राहुल और तेजस्वी पूरी यात्रा में साथ रहेंगे।
यह यात्रा बिहार के 25 जिलों से होकर गुजरेगी और 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक समापन रैली के साथ समाप्त होगी।
*ये लड़ाई अब सिर्फ़ चुनाव की नहीं बल्कि अब बिहार और बिहारियों के सम्मान, स्वाभिमान, अधिकार और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई बन चुकी है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 16, 2025
वोटर अधिकार यात्रा का यह आंदोलन जन जन का जयघोष बन गया है! इस आंदोलन में सिर्फ़ बिहार के 14 करोड़ बिहारवासी ही नहीं बल्कि देश की 140 करोड़… pic.twitter.com/U4VBAHoKkZ
भारत माता की जयकारे, ढोल नगाड़े: अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु शुक्ला का जोरदार स्वागत
अल्लाह ने बनाया रक्षक, भारत को चेतावनी: पाक आर्मी चीफ मुनीर
IPL 2025 में अनदेखा, अब गेंदबाजों पर कहर: यश ढुल का तूफान जारी!
दौड़कर आए, बरसाईं गोलियां: एल्विश यादव के घर पर फायरिंग, CCTV फुटेज आया सामने
लागल-लागल झुलनिया में धक्का : सासाराम में लालू की ललकार, BJP को उखाड़ फेंकने का आह्वान!
कोंकण तट पर समुद्र में उथल-पुथल का खतरा, IMD का अलर्ट जारी
केरल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शशि थरूर का सवाल: क्या भगवान 6 सप्ताह के अंतर से जन्म ले सकते हैं?
राहुल गांधी को नीतीश कुमार का धन्यवाद करना चाहिए: अशोक चौधरी का तंज
बिहार की सड़कों पर राहुल-तेजस्वी क्यों? प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा
राहुल गांधी के काफिले को रोकने वाले बुजुर्ग कौन थे? जानिए पूरी कहानी