महाराष्ट्र में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मुंबई में शुक्रवार रात से ही बारिश का प्रकोप बढ़ गया है। मुंबई, रायगड समेत तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है।
21 अगस्त तक तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र में कुछ स्थानों पर रविवार को भी भारी बारिश से अति भारी बारिश की संभावना जताई है।
मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना है और बिजली और गरज के साथ बारिश हो सकती है।
मुंबई में मौसम विभाग ने शनिवार को रेड अलर्ट जारी किया था, जिसे रविवार को हटाकर ऑरेंज अलर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा ठाणे, पालघर, रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और सातारा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
कोंकण तट पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और समुद्र में उथल-पुथल बनी रहेगी। मछुआरों से इस दौरान समुद्र में जाने से बचने की अपील की गई है।
आपदाओं के प्रति सतर्क रहने के लिए सचेत ऐप के ज़रिए नागरिकों को अलर्ट संदेश भेजे जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को आपदा के संबंध में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विदर्भ के चंद्रपुर, गड़चिरोली और यवतमाल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नागपुर, अकोला, भंडारा, अमरावती, बुलढाणा, गोंदिया, वर्धा और वाशिम में येलो अलर्ट है।
नागपुर में शनिवार दोपहर 3.30 बजे के बाद करीब 1 घंटे की हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने सिटी में बीते 33 घंटों यानी शुक्रवार की सुबह 8.30 से शनिवार की शाम 5.30 बजे तक कुल 53.2 मिमी बारिश दर्ज की।
महाराष्ट्र के महराठवाड़ा के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, हिंगोली और नांदेड़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
*#WATCH | Maharashtra: Morning visuals from Marine Drive as rain lashes various parts of Mumbai. pic.twitter.com/P6rlzSlvvI
— ANI (@ANI) August 17, 2025
तो फिर हर अधिकारी जेल में होना चाहिए - चुनाव आयोग पर बरसीं महुआ मोइत्रा, क्यों निकाला गुस्सा?
एशिया कप 2025: बुमराह का बड़ा फैसला, चयनकर्ताओं को दी अपनी उपलब्धता की जानकारी
हीली का धमाका: 26 चौके-छक्कों से शतक, ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप से बचाया
महाराष्ट्र में बारिश का कहर: रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में बाढ़ का खतरा!
दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी अगले 6 दिन बादल गरजेंगे!
जश्न या मौत का बुलावा? कैमरे में कैद, बाल-बाल बचा 16 वर्षीय खिलाड़ी, हो सकता था अपंग!
सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने किया ऐलान
पटना में हथियारों का जखीरा बरामद, अवैध पिस्टल बनाने वाला गिरोह धराया
इंतजार खत्म! 20 अगस्त को आ रहा है Lava Play Ultra 5G, बजट में धमाका!
कठुआ में आसमानी कहर : बादल फटने से तबाही, 7 की मौत, रेलवे ट्रैक और हाईवे क्षतिग्रस्त