बिहार सरकार में मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद करना चाहिए।
चौधरी ने कहा कि बिहार में अब सड़कें इतनी बेहतर हो गई हैं कि ऐसी बड़ी यात्रा संभव हो पा रही है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी को नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करना चाहिए। जो सड़कें कभी बेहद खराब स्थिति में थीं, अब इतनी चिकनी हो गई हैं कि वे यात्रा निकाल पा रहे हैं। इतनी बड़ी यात्रा नीतीश कुमार की सड़कों की वजह से संभव हो रही है।
महागठबंधन की यह वोटर अधिकार यात्रा बिहार में चुनाव आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित वोट चोरी के खिलाफ निकाली जा रही है।
यह यात्रा सासाराम से आज शुरू हो रही है, जिसमें आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।
यह यात्रा 16 दिनों तक चलेगी और करीब 1300 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए राज्य के 20 से ज्यादा जिलों से होकर गुजरेगी। समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की विशाल रैली के साथ होगा। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं भी की जाएंगी।
आज सासाराम में कार्यक्रम का शेड्यूल इस प्रकार है:
*#WATCH | Patna | On Voter Adhikaar Yatra in Bihar today, state minister Ashok Choudhary says, Rahul Gandhi should thank Nitish Kumar, for the roads that used to be in such a bad shape are now so smooth that Rahul Gandhi is even able to take out a Yatra... He should be… pic.twitter.com/YmMxZBjPd2
— ANI (@ANI) August 17, 2025
एशिया कप 2025: कैफ ने चुनी 15 सदस्यीय टीम, कौन है तीसरा ओपनर?
लागल-लागल झुलनिया में धक्का : सासाराम में लालू की ललकार, BJP को उखाड़ फेंकने का आह्वान!
चुनाव आयोग ने माना वोटों की हुई चोरी? EC के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तानी कैंपों और एयरबेस पर मिसाइलें दागीं, पाकिस्तानी विशेषज्ञ ने खोली मुनीर के दावों की पोल
लंदन की सड़कों पर विराट-अनुष्का, सादगी देख फैंस बोले - कपल गोल्स!
एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता का दावा - 30 गोलियां चलीं, एल्विश मौजूद नहीं थे
बीजेपी की चुनावी धांधली का जीवित प्रमाण : अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर हमला
बिहार की सड़कों पर राहुल-तेजस्वी क्यों? प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा
क्या यही वो फहीम अशरफ है जिसने भारत की बेटियों का सिंदूर... एशिया कप में पाकिस्तान ने किसे चुन लिया? मचा बवाल
चुनाव आयोग का करारा जवाब: हमारे लिए ना कोई पक्ष, ना विपक्ष - सब समकक्ष