झारखंड के स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वे ब्रेन हेमरेज के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। उनके पुत्र ने उनके एक्स अकाउंट से यह दुखद सूचना दी।
दो अगस्त को रामदास सोरेन जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर बाथरूम में गिर गए थे। इस घटना में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया और अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
रामदास सोरेन तीन बार विधायक बने और हेमंत सोरेन की पिछली सरकार में भी मंत्री थे। उन्होंने घाटशिला से 2009, 2019 और 2024 में झारखंड विधानसभा चुनाव जीता। अगस्त 2024 में मंत्री चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद उन्हें पहली बार मंत्री बनाया गया था। 2024 के विधानसभा चुनाव में फिर से जीतने के बाद उन्हें सरकार में मंत्री बनाया गया और शिक्षा विभाग के साथ-साथ निबंधन विभाग का कार्यभार भी सौंपा गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ऐसे छोड़कर नहीं जाना था रामदास दा… अंतिम जोहार दादा…
यह राज्य के लिए बीते 10 दिनों में दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री के पिता और झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन का निधन हुआ था।
झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षडंगी ने सोशल मीडिया पर रामदास सोरेन के निधन की जानकारी देते हुए कहा कि यह उनके लाखों चाहने वालों, शुभचिंतकों, कर्मठ कार्यकर्ताओं, स्कूली शिक्षा व निबंधन विभाग के सहयोगियों और सभी के लिए एक व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है।
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने भी उनके निधन पर शोक जताया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
*ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा...
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 15, 2025
अंतिम जोहार दादा... pic.twitter.com/5cKZkpIe9Z
BSNL ने दिल्ली में शुरू की 4G सर्विस! अब मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट
अलास्का में ट्रंप-पुतिन की मुलाकात! AI वीडियो में जेलेंस्की के आंसू
नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का 80 वर्ष की आयु में निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
मसाज पार्लर में वीडियो बनाने पर बवाल, जमकर हुआ हंगामा!
ताबूत से लिपटकर पत्नी का क्रंदन, तिरंगे से लिपटकर शहीद को अंतिम विदाई
लावरोव की टीशर्ट पर CCCP क्यों? ट्रंप-पुतिन वार्ता में क्या है इसका संदेश?
साथी की मौत पर ऊंट का पहरा: रात भर शव को वाहनों से बचाता रहा
अमेरिकी सैनिकों ने पुतिन के लिए बिछाया कालीन, यूक्रेन ने उड़ाया मज़ाक
लाल किले से PM मोदी की हुंकार: पाकिस्तान थर्राया, मुनीर-भुट्टो को सख्त चेतावनी
अग्नि-6 मिसाइल: भारत का सबसे घातक हथियार, क्या होने जा रहा है परीक्षण?