अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में हुई शिखर बैठक के दौरान एक दृश्य ने दुनिया का ध्यान खींचा। छह साल बाद दोनों नेताओं की यह मुलाकात कई मायनों में खास रही।
ट्रंप, जिन्होंने पुतिन को कई बार दोस्त कहा है, ने उनका स्वागत बाकी नेताओं से अलग अंदाज़ में किया। अलास्का एयरबेस पर रेड कार्पेट बिछाया गया, और ट्रंप खुद ताली बजाते हुए टारमैक पर उनका इंतजार करते रहे। उन्होंने पुतिन से गर्मजोशी से हाथ मिलाया।
लेकिन जो तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चा में रही, वह थी जिसमें अमेरिकी सैनिक घुटनों के बल झुककर पुतिन के लिए रेड कार्पेट सीधा कर रहे थे।
यूक्रेन में इस तस्वीर की तीखी आलोचना हुई। यूक्रेन के पूर्व अधिकारी मुस्तफ़ा नय्येम ने इस तस्वीर को साझा करते हुए तंज कसते हुए लिखा, Make kneeling great again यानी घुटनों के बल झुकने को फिर से महान बनाओ।
ट्रंप और पुतिन के बीच हुई इस हाई-प्रोफाइल बैठक में गर्मजोशी तो दिखी, लेकिन मीटिंग के मूल मकसद, यानी रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने पर कोई ठोस सहमति नहीं बनी।
तीन घंटे चली इस बैठक में दोनों नेताओं ने सकारात्मक माहौल की बातें कीं, लेकिन पत्रकारों के सवालों से दूरी बनाए रखी। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अब गेंद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेंलेंस्की के पाले में है।
पुतिन ने कहा कि उनके लिए रूस की सुरक्षा सबसे जरूरी है। उन्होंने अगली मीटिंग मॉस्को में करने का सुझाव दिया। 12 मिनट तक अपनी बात कहने के बाद दोनों नेता मंच से तुरंत चले गए, बिना पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।
Make Kneeling Great Again pic.twitter.com/dqtZLxKhBK
— Mustafa Nayyem (@mefimus) August 15, 2025
स्वतंत्रता दिवस पर बारिश में भीगते राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा, खरगे बने रहे साक्षी
फास्टैग में अब बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म! सरकार ने जारी किया एनुअल पास
ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानियों का दुस्साहस: स्वतंत्रता दिवस समारोह में बाधा!
उदयपुर फाइल्स फ्लॉप होने पर निर्माता अमित जानी ने हिंदुओं को बताया मृत कौम
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति और पीएम ने सदैव अटल पर किया नमन
मुंबई में भारी बारिश से जलभराव, पुलिस ने जारी की चेतावनी
ट्रंप-पुतिन मुलाकात: सीजफायर होगा, हत्याएं बंद करेंगे? सवाल पर पुतिन का अजीब रिएक्शन, देखते रह गए ट्रंप
ये मेरी समझ के बाहर... NDA से अलग होने की बात और PM मोदी पर चिराग पासवान का बड़ा बयान
नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का 80 वर्ष की आयु में निधन
पूजा पाल ने सच कहा, योगी सरकार ने दिलाया न्याय: राजभर का सपा पर हमला