पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति और पीएम ने सदैव अटल पर किया नमन
News Image

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित सदैव अटल स्मारक पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अटल बिहारी वाजपेयी की दत्तक पुत्री नमिता कौल भट्टाचार्य भी इस अवसर पर उपस्थित थीं और उन्होंने अपने पिता को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। भारत की सर्वांगीण प्रगति के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव सभी को एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।

अटल बिहारी वाजपेयी का राजनीतिक जीवन कई दशकों तक फैला हुआ था। वे 16 से 31 मार्च 1996 और फिर 19 मार्च 1998 से 13 मई 2004 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। जवाहर लाल नेहरू के बाद वे लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बनने वाले पहले नेता थे।

इंदिरा गांधी के बाद लगातार तीन बार अपने नेतृत्व में पार्टी को जीत दिलाने वाले इकलौते प्रधानमंत्री का गौरव भी वाजपेयी के नाम है।

25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी को चार दशक से अधिक समय का संसदीय अनुभव था। वे 1957 से संसद सदस्य रहे।

राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें 1992 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उन्हें लोकमान्य तिलक पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ सांसद जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा गया। 1993 में कानपुर विश्वविद्यालय ने उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की थी।

वर्ष 2014 में उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की गई और मार्च 2015 में उन्हें यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया।

16 अगस्त 2018 को 93 साल की उम्र में अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रिंकू सिंह की बढ़ी मुश्किलें, एशिया कप 2025 से बाहर होने का खतरा!

Story 1

किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, जय माता दी चिल्लाते भागे श्रद्धालु

Story 1

गिरते-पड़ते बल्लेबाज ने जड़ा अविश्वसनीय छक्का, वीडियो हुआ वायरल!

Story 1

घर में छिपकलियों की फौज: पर्दा हटाते ही दंग रह गए सब!

Story 1

अटल जी की पुण्यतिथि पर बिहार की बेटियों ने गाया मैथिली भजन, पीएम मोदी भी हुए मुरीद

Story 1

सैयारा पर 450 करोड़, उदयपुर फाइल्स के लिए 200 नहीं: फ्लॉप होने पर अमित जानी का हिंदुओं पर फूटा गुस्सा

Story 1

कृष्ण जन्माष्टमी पर तेज प्रताप यादव ने बजाई बांसुरी, वीडियो हुआ वायरल

Story 1

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बॉब सिम्पसन का 89 वर्ष की आयु में निधन, क्रिकेट जगत शोक में

Story 1

अलास्का में ट्रंप-पुतिन की मुलाकात! AI वीडियो में जेलेंस्की के आंसू

Story 1

मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: 71 ज़िलों के अध्यक्ष घोषित, कई पूर्व विधायक शामिल