मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: 71 ज़िलों के अध्यक्ष घोषित, कई पूर्व विधायक शामिल
News Image

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 71 शहर और जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

घोषित सूची के अनुसार, राजगढ़ से पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, गुना से जयवर्धन सिंह, डिंडोरी से ओमकार सिंह मरकाम, और बैतूल से निलय डागा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

उज्जैन ग्रामीण से विधायक महेश परमार, जबलपुर ग्रामीण से पूर्व विधायक संजय यादव, मंडला से पूर्व विधायक अशोक मर्सकोले, इंदौर ग्रामीण से पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, नरसिंहपुर से पूर्व विधायक सुनीता पटेल, और बालाघाट से विधायक संजय उइके को भी यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भोपाल शहर से प्रवीण सक्सेना को दोबारा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंदौर शहर से चिंटू चौक, सतना से आरिफ इकबाल सिद्दीकी और पन्ना से अनीस खान को भी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

ग्वालियर में सुरेंद्र यादव को शहर जिलाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं ग्वालियर ग्रामीण से प्रभुदयाल जौहरी को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस संगठन की इस घोषणा को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कई जिलों में पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी ने संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, रांची लाया गया पार्थिव शरीर

Story 1

अलास्का में पुतिन-ट्रंप वार्ता का भारत ने किया स्वागत, शांति की उम्मीद जताई

Story 1

अभिषेक बच्चन की जीत पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा - चुप रहना, मस्ती में बहना!

Story 1

1 लाख करोड़ का जुमला - राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Story 1

जयपुर में रिटायर्ड आर्मी कैप्टन की हिट एंड रन में दर्दनाक मौत, कार ने 10 फीट तक घसीटा

Story 1

ट्रंप का पुतिन के साथ अनोखा हैंडशेक: हाथ खींचा अपनी ओर, वीडियो वायरल

Story 1

किश्तवाड़ में पहाड़ से आई आफत: खौफनाक मंजर कैमरे में कैद, मची तबाही!

Story 1

अलास्का में पुतिन का भव्य स्वागत: अमेरिकी सैनिकों के घुटनों पर झुकने से मचा बवाल

Story 1

फिट पुतिन के सामने लड़खड़ाए ट्रंप, लोग पूछ रहे - यह कैसा ‘मजबूत नेता ?

Story 1

ट्रंप-पुतिन मुलाकात का भारत ने किया स्वागत, यूक्रेन युद्ध समाप्ति की जगी उम्मीद