रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अलास्का में होने वाली मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। इन दोनों नेताओं के बीच, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पर भी सबकी नजरें हैं, जिनका वार्ता में अहम रोल है।
पुतिन के अलास्का पहुंचने से पहले, लावरोव ने अपनी टीशर्ट के जरिए एक संदेश दिया। उन्होंने 120 डॉलर (10 हजार रुपये) की CCCP लिखी टीशर्ट पहनी, जिसका मतलब है USSR यानी पूर्व सोवियत संघ।
अलास्का में सोवियत यूनियन लिखी टीशर्ट पहनकर लावरोव क्या संदेश देना चाहते हैं? इसके दो मायने हो सकते हैं:
75 वर्षीय लावरोव को रूस का चाणक्य माना जाता है। वह 2004 से रूस के विदेश मंत्री हैं और रूस की विदेश नीति के वास्तुकार माने जाते हैं। ईराक युद्ध और क्रीमिया पर कब्जे के दौरान उन्होंने अहम रोल निभाया। कुछ लोग उन्हें IRON MAN OF RUSSIA भी कहते हैं।
कई जानकार ट्रंप के लिए पुतिन से बड़ा चैलेंज लावरोव को मान रहे हैं, क्योंकि पश्चिमी देशों में एक समय व्यावहारिक राजनयिक के रूप में जाने जाने वाले लावरोव ने पुतिन की क्रेमलिन की राजनीति के साथ तालमेल बिठाते हुए टकरावपूर्ण और आक्रामक लहजा अपनाया है।
अगर अलास्का में पुतिन और ट्रंप के बीच यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर होने वाली वार्ता विफल रही तो क्या होगा?
अगर वार्ता विफल हुई तो पुतिन यूक्रेन पर हमले तेज कर सकते हैं। अगर ट्रंप सीजफायर की शर्तें नहीं मानते हैं तो रूस की सेना फ्रंटलाइन को आगे बढ़ा सकती है, यानी युद्ध का दायरा बढ़ जाएगा।
अलास्का में शांति वार्ता होने के बीच, रूस और यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में दोनों तरफ से हमलों की तीव्रता बढ़ गई है। रूस ने हाल ही में यूक्रेन पर मिसाइलों से भी हमला किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उसने 53 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया है, जबकि यूक्रेन का दावा है कि उसने 63 रूसी ड्रोन को मार गिराया है।
#DNAWithRahulSinha | ट्रंप-पुतिन की मुलाकात में विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का क्या रोल? वार्ता फेल हुई तो क्या करेंगे ट्रंप? #DNA #DonaldTrump #VladimirPutin #Alaska #AlaskaSummit #USA@RahulSinhaTV pic.twitter.com/x8VJh7Qsze
— Zee News (@ZeeNews) August 15, 2025
रजनीकांत की कुली ने मचाया धमाल, पहले दिन कमाए 150 करोड़!
अनुपम खेर बने महात्मा गांधी, द बंगाल फाइल्स से फर्स्ट लुक जारी!
RSS का नाम सुनकर अखिलेश यादव हुए नाराज़, लगाए गंभीर आरोप
लाल चौक पर लहराता तिरंगा: कौन हैं बलबीर सिंह, सालों से कर रहे हैं ये काम?
ट्रंप का अमेरिका महान का नारा: परिवार को फायदा पहुंचाने का खेल!
इस दिवाली होगा बड़ा धमाका! GST में भारी कटौती, हर हिंदुस्तानी खुशी से झूमेगा
मौत की छाती पर पैर: जलप्रलय में बुजुर्ग ने रस्सी के सहारे पार किया खतरनाक रास्ता!
किश्तवाड़ में बादल फटने से तबाही: 46 की मौत, सैकड़ों लापता
जेलेंस्की की आक्रामक रणनीति: ट्रंप-पुतिन मीटिंग से पहले रूसी जहाज और तेल रिफाइनरी पर हमला
वॉर 2 का पोस्ट क्रेडिट सीन वायरल, बॉबी देओल एल्फा को ट्रेनिंग देते दिखे, खूंखार लुक!