नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का 80 वर्ष की आयु में निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
News Image

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन हो गया है। वे कुछ दिनों से अस्पताल में इलाज करा रहे थे। शुक्रवार को राजभवन के एक अधिकारी ने उनके निधन की पुष्टि की।

अधिकारी ने बताया कि नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी आयु 80 वर्ष थी।

मिली जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त को चेन्नई स्थित अपने आवास में गिरने के बाद उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी। चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन के निधन से दुःख हुआ। उन्हें एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की। तमिल संस्कृति के प्रति भी उनका गहरा लगाव था। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।

ला गणेशन ने 20 फरवरी 2023 को नागालैंड के 19वें राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था। नागालैंड से पहले वे 27 अगस्त 2021 से 19 फरवरी 2023 तक मणिपुर के 17वें राज्यपाल और 28 जुलाई 2022 से 17 नवंबर 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे थे।

ला गणेशन का पूरा नाम ला गणेशन अय्यर है। उनका जन्म 16 फरवरी 1945 को हुआ था।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद रहे गणेशन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी एक अनुभवी नेता के रूप में जाने जाते थे।

बचपन में पिता की मृत्यु के बाद गणेशन अपने भाई के यहां रहते हुए पढ़ाई की। इसी दौरान वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हुए। अविवाहित गणेशन ने पूर्णकालिक संघ कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन जिया।

बताया गया है कि चेन्नई के टी नगर स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को गिरने से ला गणेशन के सिर में चोट लगी थी। उन्हें बेहोशी की हालत में इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने आंतरिक चोट की संभावना जताई थी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

1 लाख करोड़ का जुमला - राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Story 1

ट्रम्प-पुतिन अलास्का मुलाकात: क्या रूस-यूक्रेन युद्ध का निकलेगा हल?

Story 1

किश्तवाड़ में भारी तबाही: चिनाब नदी में बहते मिले शव, 46 की मौत

Story 1

सोनभद्र में डीजल टैंकर पलटा, 20 हजार लीटर तेल बहा, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

Story 1

क्या पहलगाम के हत्यारे तय करेंगे जम्मू-कश्मीर का भविष्य? मुख्यमंत्री अब्दुल्ला का तीखा सवाल

Story 1

दिल दहला देने वाला वीडियो: कुत्ते ने लड़के को बुरी तरह काटा, दर्द से तड़पा बालक

Story 1

जैकब बेथेल: इंग्लैंड के सबसे युवा कप्तान, साउथ अफ्रीका और आयरलैंड दौरे के लिए टीम घोषित

Story 1

क्या खेसारी लाल यादव लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? तेजस्वी से मुलाकात, SIR पर दिया बड़ा बयान

Story 1

फतेहपुर मकबरा विवाद: सपा से मुस्लिम समाज नाराज, कहा - वोट के सब साथी...विपद में कोई नहीं आया

Story 1

जम्मू-कश्मीर: बादल फटा, दर्शन कर लौटे श्रद्धालु बोले- हम तो आ गए, लेकिन अभी भी कई लापता